एक्सप्लोरर

दहेज न लाने पर महिला को पिलाया तेजाब, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीएम शिवराज चौहान से की कार्रवाई की मांग

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने कार्रवाई की है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने 22 वर्षीय एक महिला को कथित रूप से तेजाब पिलाये जाने पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर कथित तौर अपनी बहु यानी इस महिला को तेजाब पिलाया था.

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने कहा कि दिल्ली में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम को उसके ससुराल वालों के खिलाफ पूर्व में दर्ज दहेज के मामले में भादंसं की धाराएं 307 (हत्या का प्रयास) और 326 ए (एसिड के इस्तेमाल से गंभीर चोट पहुंचाना) भी जोड़ी हैं.

अधिकारी ने बताया कि घटना 28 जून को ग्वालियर जिले के डबरा की है. इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तेजाब पिला दिया. घटना के बाद डबरा थाने में पीड़िता के ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की इस साल अप्रैल में डबरा के एक व्यक्ति से शादी हुई थी.

उन्होंने बताया कि पीड़िता की हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया जहां उसने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे तेजाब पिलाया. अधिकारी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है.

इससे पहले मंगलवार को मालीवाल ने एक ट्वीट में बताया कि वह दिल्ली में अस्पताल में पीड़िता से मिलने गई थी. मालीवाल ने लिखा था, ‘‘ ग्वालियर की लड़की को उसके पति ने तेजाब पिलाया जिससे उसके अंग जल गए.. अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ. लड़की का इलाज हम दिल्ली में करवा रहे हैं और उसके बयान भी एसडीएम के सामने दर्ज करवाए गए हैं. ये भयानक फोटो इस आस से डाली है कि शिवराज सिंह चौहान जी (मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश) अपराधियों को गिरफ्तार करवाएंगे.’’ ट्वीट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने मालीवाल को ग्वालियर पुलिस द्वारा इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget