एक्सप्लोरर

क्या ईद पर मस्जिदें खोलने की मांग मानेंगे योगी? ईद पर क्या है योगी का 'धर्म संकट'

देश में अगले कुछ दिनों में ईद मनाई जानी है. ईद के मौक़े पर नमाज़ के लिए मस्जिदों को खोला जाए इस मांग लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक वकील ने अदालत में अर्ज़ी दायर कर दी. जिसके जवाब में कोर्ट ने कहा कि हर बात के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाना ठीक नहीं है, आप यूपी सरकार के पास जाइए उनसे पूछें.

नई दिल्ली: अगले कुछ दिनों में भारत समेत पूरी दुनिया में लोग ईद मनाने वाले हैं लेकिन कोरोना के इस काल में वायरस के ख़तरे की वजह से भारत समेत दुनिया के ज़्यादातर देशों में धार्मिक स्थल बंद हैं. यहां तक कि सऊदी अरब में तो 23 मई से 5 दिन के लिए कर्फ्यू लगाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों की मांग है कि ईद के मौक़े पर नमाज़ के लिए मस्जिदों और ईदगाह को खोल दिया जाए और यही मांग लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक वकील ने अदालत में अर्ज़ी दायर कर दी. दलील दी गई कि ज़ुमे की नमाज़ और ईद की नमाज़ जमात के साथ यानी सामूहिक तौर पर ही पढ़ी जा सकती है इसलिए मस्जिदों को एक घंटे के लिए खोला जाए. ये अपील तब जब तमाम मुस्लिम संगठन अपील और फत़वा जारी कर रहे हैं कि ईद की नमाज़ घर पर ही पढ़ी जाए लेकिन अदालत ने साफ़ कर दिया कि हर बात के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाना ठीक नहीं है और आप पहले यूपी सरकार के पास जाइए अगर वहां आपकी मांग खारिज होती है तो फिर हम सुनवाई करेंगे और अदालत के इसी आदेश से शुरू होता है योगी सरकार का धर्म संकट. अब सवाल है कि क्या योगी मस्जिदों में नमाज़ की मांग मानेंगे?

allahabad-high-court इलाहाबाद हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

ये मामला ईद की नमाज़ के लिए यूपी की मस्जिदों व ईदगाहों को एक घंटे खोले जाने की मांग को लेकर है जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीधे तौर पर कोई राहत देने से इंकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि पहले राज्य सरकार से अनुरोध किया जाए और राज्य सरकार का अनुरोध खारिज होने या फिर अर्जी पेंडिंग होने पर ही हाईकोर्ट में अर्जी डालें. हाईकोर्ट ने कहा है कि सभी मांग के लिए सीधे हाईकोर्ट आना उचित नहीं है. हाईकोर्ट के वकील शाहिद अली सिद्दीकी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने सीधे दखल देने से इंकार कर दिया है और हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अर्जी निस्तारित कर दी है.

क्या ईद पर मस्जिदें खोलने की मांग मानेंगे योगी? ईद पर क्या है योगी का 'धर्म संकट

बता दें कि हाईकोर्ट में डाली गई अर्जी में ईद की नमाज़ के लिए प्रदेश के ईदगाहों व मस्जिदों को ईद के दिन एक घंटे खोले जाने की अनुमति देने की मांग की थी. ईद के साथ ही जून महीने तक जुमे के नमाज़ के लिए हर शुक्रवार को एक घंटे खोलने की भी इजाज़त की मांग की थी. इसके लिए दलील दी गई थी कि ईद व जुमे की नमाज़ जमात के साथ ही होती है. अगले हफ्ते ईद का त्योहार है और इस दिन लोगों को इबादत के लिए ईदगाह और मस्जिद जाने की अनुमति दी जाए, इस मांग को रखा गया था लेकिन हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि वो इस मामले में दखल नहीं देगी और सरकार के पास जाकर इस बात की अर्जी देनी होगी.

दरअसल लॉकडाउन 4.0 के दौरान भी धार्मिक स्थलों को बंद ही रखने का आदेश आया है और इसी के चलते ये मांग उठी है क्योंकि इसी महीने ईद का त्योहार है.

ये भी पढ़े.

बड़ी खबर: देश में 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया एलान

160-170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ‘अम्फान’ ने दी दस्तक, कोलकाता के निचले इलाके में भारी नुकसान की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget