एक्सप्लोरर

Monsoon Session: सदन में हंगामा करने वाले सांसदों को क्या स्पीकर करेंगे कार्यकाल से निलंबित? आज हो सकता है फैसला

लोकसभा में बीते दिन कुछ सांसदों के कागज फाड़कर उड़ाने और तख्तियां फेंकने की घटना को लेकर स्पीकर ओम बिरला आज अंतिम फैसला ले सकते हैं.

नई दिल्ली: बुधवार को लोकसभा में कुछ सांसदों के सदन में कागज फाड़कर उड़ाने और तख्तियां फेंकने की घटना को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बेहद गम्भीरता से लिया है. इस घटना में शामिल सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने की कार्रवाई तो फिलहाल टलती हुई दिख रही है लेकिन लोकसभा स्पीकर ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करने के लिए एक कमिटी बनाने पर विचार कर रहे हैं.

दरअसल, बुधवार को लोकसभा में हुई घटना के बाद करीब 10 सांसदों को पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित करने की पूरी तैयारी हो चुकी थी. सूत्रों के मुताबिक सरकार की ओर से इस बारे में एक प्रस्ताव लाने की भी तैयारी हो रही थी लेकिन लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की लोकसभा स्पीकर से दो बार हुई मुलाकात के बाद इसे फिलहाल टाल दिया गया है.

अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर से कठोर कार्रवाई ना करने का किया आग्रह

सूत्रों के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर से इन सांसदों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने का आग्रह किया. चौधरी ने स्पीकर को भरोसा दिलाया कि सभी सांसद दोबारा ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा करते हैं तो फिर कठोर कार्रवाई की जाए.

सूत्रों के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर से कहा कि उनके सांसद जनता के मुद्दे उठाना चाहते थे. इन मुलाकातों के बाद स्पीकर के रुख में थोड़ी नरमी के संकेत तो मिले हैं लेकिन इस मुद्दे पर अंतिम फैसला आज होने की संभावना है.

स्पीकर ठोस कदम उठाने के पक्ष में हैं

हालांकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पीकर ओम बिरला कोई ठोस कदम उठाने के पक्ष में हैं. सूत्रों के मुताबिक स्पीकर ऐसे मामलों पर फैसला करने के लिए एक नई कमिटी बनाने का फैसला कर सकते हैं. कमिटी का काम ऐसी घटनाओं में शामिल सांसदों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सम्बन्धी अनुशंसा करना होगा.

बीते हफ्ते टीएमसी सांसद को किया गया था निलंबित

बार-बार अनुशासन और मर्यादा तोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने पर विचार हो सकता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई सांसद सदन में ऐसा आचरण करे कि उसे दूसरी बार निलंबित करना पड़े तो ऐसे सांसद को लोकसभा के बचे हुए पूरे कार्यकाल के लिए सदन से बाहर कर दिया जाएगा. पिछले हफ्ते जब राज्यसभा में कागज फाड़ने की घटना हुई थी तो टीएमसी सांसद शांतनु सेन को पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.

यह भी पढ़ें.

रफाल फाइटर जेट की दूसरी स्कॉवड्रन बंगाल के हासिमारा में तैयार, पूर्वी सीमाओं की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget