एक्सप्लोरर

RSS के कार्यक्रम में जाने पर बोले प्रणब मुखर्जीः जो कहना है नागपुर में कहूंगा

एबीपी समूह के बंगाली अखबार आनंद बाजार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मुझे कई तरह के पत्र और फोन कॉल आए हैं लेकिन मैंने किसी का भी जवाब नहीं दिया है.

नई दिल्लीः आरएसएस के कार्यक्रम में जाने के ऊपर मचे विवाद के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि मुझे जो कुछ कहना है 7 जून को नागपुर में ही कहूंगा. एबीपी समूह के बंगाली अखबार आनंद बाजार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मुझे कई तरह के पत्र और फोन कॉल आए हैं लेकिन मैंने किसी का भी जवाब नहीं दिया है. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं जिनमें जयराम रमेश, सी के जाफर शरीफ, रमेश चेन्निथला हैं, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को उनके आरएसएस के कार्यक्रम में जाने के फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है.

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने कहा है कि प्रणब मुखर्जी का कार्यक्रम में जाने का फैसला धर्मनिरपेक्ष लोगों के लिए एक तगड़ा झटका है और पूर्व राष्ट्रपति को नागपुर जाने से बचना चाहिए.

रमेश चेन्निथला ने आरएसएस को एक सांप्रदायिक संगठन बताते हुए कहा कि वो एक हिंदू राष्ट्र को बनाने के लिए कार्य कर रहा है जो केवल एक वर्ग के लिए है और ये कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की विचारधारा के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि अचानक क्या हो गया कि प्रणब मुखर्जी जैसे वरिष्ठ नेता जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में हम सबका मार्गदर्शन किया है वो आरएसएस के कार्यक्रम में भाषण देने जा रहे हैं.

इससे पहले संघ के कार्यक्रम में जाने के न्योते पर एबीपी न्यूज़ के ही सवाल पर प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि वो इसके बारे में मीडिया से चर्चा नहीं करना चाहते.

वहीं जहां कांग्रेस ने विवाद पर किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा था कि अगर वे प्रणब मुखर्जी की जगह होते तो आरएसएस के कार्यक्रम में नहीं जाते. चिदंबरम ने कहा कि आप जाएं और बताकर आएं कि उनकी विचारधारा में क्या गलत है.

पी चिदंबरम ने कहा था कि अब जबकि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है तब इस पर बहस करने से कोई फायदा नहीं कि क्यों स्वीकार किया. अब ये कहना ज्यादा महत्वपूर्ण है कि सर, आप प्लीज जाएं और उन्हें बताकर आएं कि उनकी (आरएसएस की) विचारधारा में क्या गलत है.

वहीं आरएसएस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण ने संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया है और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संघ के कार्यकर्ताओं को उनके कार्य से प्रभावित होकर साल 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किया था. वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रणब मुखर्जी के फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि आरएसएस कोई पाकिस्तानी संगठन नहीं है और आरएसएस राष्ट्रवादी लोगों का संगठन है. प्रणब मुखर्जी का आरएसएस का आमंत्रण स्वीकार करना अच्छी शुरुआत है. राजनीतिक अस्पृश्यता अच्छी बात नहीं है. आरएसएस के किस कार्यक्रम में जा रहे हैं प्रणब मुखर्जी? प्रणब मुखर्जी आरएसएस के तृतीय शिक्षा वर्ग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जा रहे हैं. तृतीय शिक्षा वर्ग संघ के प्रचारक बनाने की प्रक्रिया का सबसे उच्च ट्रेनिंग प्रोग्राम है. संघ प्रचारक बनना है तो तृतीय शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण लेना ही पड़ता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तृतीय शिक्षा वर्ग में हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम का ध्येय वाक्य 'मै संघ हूं, संघ मेरा है' है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget