एक्सप्लोरर

क्या पीएम बताएंगे बंगाल में कौन है कोरोना का कसूरवार?

बंगाल में छह चरणों का चुनाव हो चुका है और बाकी चरणों के प्रचार के लिए 23 अप्रैल को मालदा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली होनी है.बताया गया है कि इसमें सिर्फ पांच सौ लोग ही शामिल होंगे.

कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बढ़ाने में पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रचार भी क्या बड़ा कसूरवार साबित हुआ है? यह सवाल इसलिये उठा है कि पिछले महज एक महीने में बंगाल में कोरोना के मामलों में डेढ़ हजार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.यह आंकड़ा चौंकाने के साथ ही बेहद डराने वाला भी है.लिहाजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिये कि आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है क्योंकि वहां अब तक सबसे अधिक रैलियाँ व रोड शो बीजेपी के नेताओं के ही हुए हैं. इसे भी झुठलाया नहीं जा सकता है कि अपनी रैलियों में बेतहाशा भीड़ जुटाने में बीजेपी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों को काफी पीछे छोड़ दिया है.

ऐसी सभी रैलियों व सार्वजनिक समारोह में लोगों ने कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं और पार्टियों के स्थानीय से लेकर बड़े नेता तक ये तमाशा चुपचाप देखते रहे.हालांकि यह पता लगा पाना बेहद मुश्किल है कि कौन-सी राजनीतिक जन सभा कोरोना संक्रमण का विस्फ़ोट साबित हुई लेकिन पांच जिलों में कोरोना ने सर्वाधिक कहर बरपाया है और विशेषज्ञों के मुताबिक राजनीतिक आयोजन ही इसके लिए दोषी हैं.

हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो एक कदम और आगे बढ़कर प्रधानमंत्री पर हमलावर हो गईं हैं. उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर और इसका प्रबंधन ‘‘मोदी-निर्मित त्रासदी’’ है. एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेज है. मैं इसे मोदी निर्मित त्रासदी कहूंगी. ना तो इंजेक्शन उपलब्ध हैं और ना ही ऑक्सीजन. टीके और दवाइयां बाहर भेजी जा रही हैं जबकि देश में इनकी कमी है.’’

बंगाल में छह चरणों का चुनाव हो चुका है और बाकी चरणों के प्रचार के लिए 23 अप्रैल को मालदा में प्रधानमंत्री मोदी की रैली होनी है.बताया गया है कि इसमें सिर्फ पांच सौ लोग ही शामिल होंगे. जाहिर है कि चुनाव प्रचार की रैलियों की वजह से कोरोना के बढ़ते मामलों पर चौतरफा आलोचना के बाद ही चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर यह आम सहमति बनाई थी कि अब इनमें सीमित लोग ही इकठ्ठे होंगे. यह चुनाव आयोग की उस हालत को बयां करने जैसा ही है कि "सब कुछ लुटाकर होश में आये भी तो क्या होश में आये.

पिछले महीने से ही जैसे-जैसे बंगाल में चुनाव-प्रचार अपने उफान पर आता गया,उसी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ते चले गए.महामारी से जुड़े विशेषज्ञ तमाम मीडिया चैनलों की डिबेट में आकर आगाह करते रहे कि रैलियों में ये भीड़ रोकिये, वरना संक्रमण का भयावह रुप सामने होगा.तो भला यह कैसे हो सकता था कि देश के प्रधानमंत्री इस हक़ीक़त से अनजान रहे हों? कितना अच्छा होता कि तभी प्रधानमंत्री खुद आगे होकर यह एलान करके एक नज़ीर पेश करते कि "मेरी किसी भी सभा-रैली में पांच-छह सौ से ज्यादा लोग नहीं होंगे."इसका असर ये होता कि उनकी पार्टी के बाकी नेता तो इसका पालन करते ही, साथ ही अन्य राजनीतिक दलों को भी इसी रास्ते पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता.तब शायद बंगाल समेत अन्य पड़ोसी राज्यों की ऐसी 'कोरोना तस्वीर' न होती,जो आज है.

उल्लेखनीय है कि बंगाल में 11 मार्च को कोरोना संक्रमण के मामले घटकर 3110 रह गए थे.उसके बाद से अब लगातार इनमें बढ़त देखने को मिल रही है. 20 मार्च के बाद से राज्य में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 53 हजार से ज्यादा हो चुकी है और यह लगातार बढ़ रही है. देखा जाए तो यह आंकड़े 1500 प्रतिशत से भी ज्यादा हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget