एक्सप्लोरर

क्या मायावती और अखिलेश में बन जायेगी बात

सोमवार को मायावती ने लखनऊ में बीएसपी ऑफिस में पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में राजस्थान और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रभारी भी मौजूद रहेंगे. बीएसपी के एक बड़े नेता की मानें तो इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़े तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए.

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव हारने के बाद भी बीएसपी अब समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के रास्ते पर आगे बढ़ रही है. मायावती ने सोमवार को लखनऊ में अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है. इस मीटिंग में अगले लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी.

बुआ ने भतीजे को अपना बना लिया है. 23 साल पुराने गेस्ट हाऊस काण्ड को भूलकर मायावती अब आगे बढ़ने के मूड में है. मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए अब बहिनजी कोई भी लक्ष्मण रेखा लांघने को तैयार हैं. वे चाहती हैं कि अगला लोक सभा चुनाव बीएसपी और समाजवादी पार्टी मिलकर लड़ें. कांग्रेस को लेकर भी मायावती का मन अब मुलायम हो चुका है. बहिन जी ने कहा, “हम तो केन्द्र में कांग्रेस की सरकार का समर्थन करते रहे हैं.”

सोमवार को मायावती ने लखनऊ में बीएसपी ऑफिस में पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई है. इस बैठक में राजस्थान और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रभारी भी मौजूद रहेंगे. बीएसपी के एक बड़े नेता की मानें तो इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़े तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए. हाल में ही एमपी का चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने जीत लिया था. कांग्रेस के आग्रह पर बीएसपी चुनाव नहीं लड़ी थी. एमपी में बीएसपी के अब भी चार एमएलए हैं.

अब सवाल ये है कि अगले लोकसभा चुनाव के लिए एसपी और बीएसपी के गठबंधन का फार्मूला क्या होगा. समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बताया कि पिछले चुनाव में जो पार्टी जिस जगह पर दूसरे  नंबर पर थी, वहां से उसकी दावेदारी मजबूत होगी. आपको बता दें कि 2014 में हुए चुनाव में बीएसपी 34 जगहों पर रनर अप थी. पार्टी को 20 फ़ीसदी वोट मिले थे. पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी 30 लोकसभा सीटों पर दूसरे नंबर पर थी. चुनौती तो अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी को भी साथ रखने की है.

यूपी में लोक सभा की 80 सीटें हैं.  बीजेपी को 71 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 2 लोक सभा सीटें सहयोगी पार्टी अपना दल के खाते में गयी थीं. मुलायम सिंह और डिम्पल यादव समेत समाजवादी पार्टी के 5 सांसद चुने गए थे.  बीएसपी अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी. कांग्रेस से सोनिया गांधी  रायबरेली से और राहुल गांधी चुनाव जीते थे. वैसे मायावती ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए किसी पार्टी से कभी कोई गठबंधन नहीं किया है. 1993 में बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था जबकि एक बार कांग्रेस का साथ लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget