एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या कर्नाटक में बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी JDS? खुद एचडी कुमारस्वामी ने दिया ये जवाब

Lok Sabha Elections: विपक्ष के बड़े नेता बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशों में हैं. इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी बयान जारी किया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी मुख्य दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. विपक्ष के बड़े नेता सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार (12 जून) को बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा, "2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी समझौते पर फैसला समय आने पर लिया जाएगा."

एचडी कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि उनके पास फिलहाल संसदीय चुनाव के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी (BJP) और जेडीएस के बीच संभावित गठबंधन और उनके चुनाव लड़ने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा, "राजनीति में कई तरह की बातों और अटकलों का उभरना स्वाभाविक है, चाहे वह अफवाह हो या उसमें कितनी भी वास्तविकता हो, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर ही इन प्रश्नों के उत्तर मिल सकते हैं."

बीजेपी के साथ चुनावी तालमेल पर क्या बोले?

उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव के संबंध में मेरे सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है और न ही मेरे चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला किया गया है." बीजेपी के साथ किसी चुनावी तालमेल के बारे में पूछे जाने पर कुमारस्वामी ने कहा, "पिछले पांच दिन में जेडीएस ने पार्टी कार्यालय में जीते और हारे दोनों तरह के उम्मीदवारों की जिलेवार बैठकें की है और उन बैठकों में सभी ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे मेरे साथ खड़े रहेंगे और मेरे साथ ईमानदारी से सहयोग करेंगे."

अन्य दलों के साथ समझौते पर क्या बोले?

यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य दलों के साथ समझौते से सहायता मिल सकती है, उन्होंने कहा, ''देखते हैं, स्थिति आने पर हम तय करेंगे कि क्या करना है." विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद, मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें थीं कि जेडीएस 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी. यह भी कहा गया था कि कुमारस्वामी ने अपनी हालिया नई दिल्ली यात्रा के दौरान बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. हालांकि जेडीएस ने इन खबरों का खंडन किया है. 

ये भी पढ़ें: 

Jammu Kashmir: गुलाम नबी आजाद की पार्टी का जम्मू में प्रदर्शन, केंद्र पर आरोप लगाते हुए की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget