एक्सप्लोरर

2047 तक भारत बन पाएगा विकसित राष्ट्र? RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने दिया ये जवाब

Raghuram Rajan on India 2047: रघुराम राजन के मुताबिक, देश में ढेरों ढांचागत समस्याएं हैं, जिनका हल किया जाना चाहिए. मौजूदा समय में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा और कामगारों के स्किल सेट में सुधार लाना है. 

Raghuram Rajan on India 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली सरकार ने साल 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है. इंडिया इस टारगेट को हासिल कर पाएगा या नहीं? इस बारे में जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान मजबूत आर्थिक विकास को लेकर जिस प्रकार का "प्रचार" किया जा रहा है, उसे लेकर बड़ी गलती कर रहा है.

रघुराम राजन के मुताबिक, "देश में ढेर सारी ढांचागत समस्याएं हैं, जिनका हल किया जाना चाहिए. मौजूदा समय में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा और कामगारों के स्किल सेट में सुधार लाना है." 'ब्लूमबर्ग' से बातचीत के दौरान आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने यह भी दावा किया कि इंडिया साल 2047 तक विकसित देश नहीं बन पाएगा और अगर ढेर सारे बच्चे हाईस्कूल तक की शिक्षा भी नहीं पा पाते हैं और ड्रॉप-आउट रेट भी अधिक रहता है तब इस तरह के लक्ष्य की बात करना बिल्कुल "बकवास" है.  

कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए Ex-RBI गवर्नर ने कही यह बात

रघुराम राजन ने आगे बताया, "हमारे पास बढ़ते हुई वर्कफोर्स (कामगार) है पर वह तभी डिविडेंड (लाभांश) बनेगी जब ये कामगार अच्छी नौकरियों में होंगे. मुझे लगता है कि हम इसी संभावित त्रासदी का सामना कर रहे हैं." कोरोना वायरस महामारी के बाद बच्चों में सीखने और समझने की क्षमता में आने वाली गिरावट दर्शाने वाली कुछ स्टडीज का हवाला देते हुए रघुराम राजन ने यह भी कहा- सबसे पहले देश की वर्कफोर्स को काम पाने लायक बनाने की जरूरत है, जिसके बाद हमें उनके लिए नई नौकरियां पैदा करने पर जोर देना चाहिए.

"शिक्षा के बजाय हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स पर है मोदी सरकार का ध्यान"

मोदी सरकार की नीति पर इशारों-इशारों में सवाल उठाते हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर बोले कि देश का एजुकेशन सिस्टम दुरुस्त करने के बजाय सरकार का ध्यान चिफ मैन्यूफैक्चरिंग जैसे हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स की ओर है. रघुराम राजन के अनुसार, "हमें प्रैगमैटिक अप्रोच (व्यावहारिक दृष्टिकोण) की जरूरत है." चीन के डेंग जियाओपिंग को कोट करते हुए वह यह भी बोले कि अगर भारत चीन से कुछ सीखता है तब उसे यह समझना चाहिए कि "यह मायने नहीं रखता है कि बिल्ली काली है या सफेद. सबसे अहम यह है कि वह चूहे को पकड़ती है या नहीं." 

यह भी पढ़िएः नरेंद्र मोदी के मंत्री के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं फकीरेश्वर मठ के यह महंत? जानें, क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कही देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कही देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget