एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव बोले- बिना किसी गठबंधन के लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, 351 सीटें जीतने का लक्ष्य

अखिलेश यादव ने कहा, हम किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे.2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. अखिलेश ने विश्वास जताया कि उन्हें चुनावों में प्रचंड बहुमत मिलेगा. 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था.

फतेहपुर में अखिलेश यादव ने कहा, "हमारी पार्टी अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. हमारा लक्ष्य 351 सीटें जीतने का होगा. हम किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों पर हमारी पार्टी ने हमेशा ध्यान केंद्रित किया है. हम हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि लोग रोजगार प्राप्त करें और बिना किसी असुविधा के अपनी आजीविका कमा सकें." उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं.

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "यह सरकार गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है. सीएए और एनपीआर ने देश में अशांति पैदा कर दी है. बीजेपी विभाजनकारी राजनीति करना चाहती है और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहती है.''

अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, ''यूपी के पूर्व सीएम निराश हैं क्योंकि उनकी पार्टी को लोगों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. 2017 विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने कांग्रेस के साथ और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी के साथ गठबंधन किया लेकिन विफल रहे. बीजेपी बिना किसी भेदभाव के केवल विकास पर ध्यान दे रही है और हमें 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ा जनादेश मिलेगा.''

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे से पहले भारत पहुंचे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट, जमीन से आकाश तक सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

अब CM कमलनाथ ने कहा- मध्य प्रदेश में NPR लागू नहीं किया जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस अस्पताल में भर्ती थे अभिषेक, उसके CEO को ममता बनर्जी ने धमकाया, BJP ने शेयर किया वीडियो
जिस अस्पताल में भर्ती थे अभिषेक, उसके CEO को ममता बनर्जी ने धमकाया, BJP ने शेयर किया वीडियो
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'चोल काल की तांबे की थालियों को लाया गया वापस', नीदरलैंड यात्रा का जिक्र कर मन की बात में बोले PM मोदी
'चोल काल की तांबे की थालियों को लाया गया वापस', नीदरलैंड यात्रा का जिक्र कर मन की बात में बोले PM मोदी
कल्याण बनर्जी के हमले वाले दावे पर आया BJP का पहला रिएक्शन, कहा- सिर्फ और सिर्फ ड्रामा
कल्याण बनर्जी के हमले वाले दावे पर आया BJP का पहला रिएक्शन, कहा- सिर्फ और सिर्फ ड्रामा

वीडियोज

Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal
Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi
South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
'इतने नाजुक हैं कि एक अंडे से ही चोट लग गई', अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर बोले दिलीप घोष
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
1.5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड और 1 लाख महीना निकासी, 20 साल बाद आपके पास कितना बचेगा पैसा?
1.5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड और 1 लाख महीना निकासी, 20 साल बाद आपके पास कितना बचेगा पैसा?
Embed widget