एक्सप्लोरर

क्या बीजेपी और उद्धव गुट का हो सकता है पुन: मिलन? मुखपत्र 'सामना' से मिले संकेत, शिंदे कैंप ने किया स्वागत

उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फण्वीस को मुखपत्र सामना संपादक लिखा जो आज राज्य की राजनीती में बेहद ही चर्चा का विषय रहा. मुखपत्रार में राज्य की राजनीति में आई कटुता को खत्म करने का आग्रह किया गया है.

Maharashtra Politics ठाकरे गुट वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर लिखे संपादकीय की आज राज्य की राजनीति में काफी चर्चा रही. संपादकीय में फडणवीस से राज्य की राजनीति में पैदा हुई कटुता को खत्म करने की गुहार लगाई गई है. इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या ठाकरे गुट बीजेपी के सामने सुलह प्रस्ताव रख रहा है. क्या उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना बीजेपी के साथ समझौता करना चाहती है?

ठाकरे गुट के मुखपत्र सामना में छपा संपादकीय महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा में इसलिए रहा क्योंकि ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों पार्टियां अपनी दुश्मनी खत्म कर सकती हैं. सामना के संपादकीय में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से राज्य की राजनीति में आई कटुता को खत्म करने का आग्रह किया गया है. बीजेपी के प्रति उद्धव ठाकरे गुट का यह रवैया वाकई में राजनीतिक गलियारों में सभी को चौंकाने वाला लग रहा है.

संपादक का आधार रहा राज्य कि राजनीति में कटुता 

आमतौर पर सामना का संपादकीय, सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत लिखा करते थे लेकिन फिलहाल वह पीएमएलए मामले में जेल की सलाखों के पीछे हैं. इसलिए माना जा रहा है कि सामना में छपा यह संपादकीय पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने ही लिखा है. सामना में छपे संपादकीय के पीछे का आधार उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का वह बयान है जो उन्होंने पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन के समारोह में दिया, जिसमें फडणवीस ने माना कि महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति में कटुता भरी हो गई है. इस दौरान एक पत्रकार ने फडणवीस से पूछा था कि क्या भविष्य में शिवसेना बीजेपी के साथ आ सकती है? इस पर फडणवीस ने जवाब दिया कि "मौजूदा वक्त में तो ऐसा नहीं लगता लेकिन मैं यह जरूर कह सकता हूं कि पिछले कुछ सालों में जो कुछ हुआ वह पीड़ादाई है".

2019 में आई थी भाजपा-उद्धव में दरार

साल 2019 के दिवाली मिलन समारोह में ही बीजेपी और शिवसेना के बीच दरारें खुलकर सामने आई थीं. उस वक्त देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे उन्होंने अपने आधिकारिक आवास वर्षा में दोपहर पत्रकारों को भोजन के लिए आमंत्रित किया था. विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके थे. सरकार बननी बाकी थी. स्पष्ट था कि शिवसेना और बीजेपी की सरकार बनेगी. इसी समारोह में फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से ढाई साल के मुख्यमंत्री का कोई वादा नहीं किया. ये जानकारी महाराष्ट्र में आग की तरह फैली और इसी वजह से उद्धव ने बीजेपी का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया था.

उद्धव ठाकरे का रुख बीजेपी को लेकर अचानक नर्म क्यों ?

अब 3 साल बाद महाराष्ट्र की राजनीति में कई घटनाक्रम हुए हैं लेकिन सवाल यह है कि उद्धव ठाकरे का रुख बीजेपी को लेकर अचानक नर्म क्यों हुआ है. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि जून महीने में शिवसेना में हुई बगावत के पीछे बीजेपी थी. वह इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उनकी पार्टी को जो नुकसान पहुंचा है वह इतनी जल्दी नहीं भरा जा सकता. लिहाजा नुकसान की भरपाई करना है तो कुछ चीजें भूलकर आगे बढ़ने होगा.

उद्धव ठाकरे गुट कि इस भूमिका का शिंदे कैप स्वागत कर रहा है. हालांकि बीजेपी का कहना है कि ताली दोनों हाथों से बजती है. ऐसे में अगर उद्धव ठाकरे फडणवीस से कटुता खत्म करने की बात कह रहे हैं तो यह उन पर भी लागू होता है.

यह भी पढे़ : 26/11: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन-पाकिस्‍तान को लगाई लताड़, यूएन को घेरा, बोले- काम अब तक अधूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget