एक्सप्लोरर

'मुझे अपना इंटर्न बना लो', सुप्रीम कोर्ट में SG तुषार मेहता ने अभिषेक मनु सिंघवी से की गुजारिश

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से जो याचिका दाखिल की गई है, उसमें जिन मामलों का जिक्र है वो केंद्र सरकार ने दर्ज नहीं किए हैं.

सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि वह उनके अंडर में तीन महीने की इंटर्नशिप करना चाहते हैं. कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार की उस याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिसमें राज्य सरकार ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) पर राज्य सरकार के अप्रूवल के बगैर कई मामलों में बंगाल में जांच करने का आरोप लगाया है. मामले की सुनवाई जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई और जस्टिस संदीप मेहता कर रहे थे.

सुनवाई के दौरान जैसे ही अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में प्रवेश किया तो जस्टिस गवई ने कहा कि अभिषेक मनु सिंघवी से पूछना चाहिए कि हर कोर्ट में कैसे सही समय पर उपस्थित हों. इस पर एसजी तुषार मेहता बोले, 'मैं उनसे (अभिषेक मनु सिंघवी) आग्रह करता हूं कि वह मुझे तीन महीने के लिए इंटर्न बना लें ताकि मैं भी उनसे यह सीख सकूं.' तब अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 'मैं शायद इतने योग्य वकील को इंटर्न न रख पाऊं.'

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सीबीआई राज्य सरकार से अप्रूवल लिए बिना ही कई मामलों की जांच कर रही है. राज्य सरकार ने कहा कि उसने पहले ही सीबीआई को दी गई आम सहमति वापस ले ली है इसलिए उसके पास अनुमति के बिना जांच का अधिकार नहीं रह गया है.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से जो याचिका दाखिल की गई है, उसमें जिन मामलों का जिक्र है वो केंद्र सरकार ने दर्ज नहीं किए हैं. इसके बाद तुषार मेहता संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत सुप्रीम कोर्ट को दी गई शक्तियों की चर्चा करने लगते हैं तो कपिल सिब्बल उन्हें रोक कर कुछ कहने की कोशिश करते हैं और सॉलिसिटर जनरल नें उन्हें टोक देते हैं.

इस पर जस्टिस संदीप मेहता ने तुषार मेहता से कहा कि नाराज मत होइए. जस्टिस गवई ने उनसे कहा कि हमारी तरफ देखिए मामले को 9 मई तक निपटाना है. इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, 'जी मैं जानता हूं कि मिस्टर कपिल सिब्बल को कैसे इग्नोर करना है.' तभी कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी आ गए और कोर्ट का माहौल खुशनुमा हो गया.

यह भी पढ़ें:-
Lok Sabha Elections: औरंगजेब की तारीफ करने वालों के साथ बाला साहेब का बेटा, उद्धव ठाकरे पर पीएम मोदी ने यूं बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget