एक्सप्लोरर

...तो क्या 100 के पार पहुंच जाएंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें?

मोदी सरकार आने के बाद देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची हो. क्योंकि इससे पहले नवंबर 2014 में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची थी.

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लगी हुई है. देशभर में आज तेल उस कीमत पर बिक रहा है जितना आज तक कभी नहीं बिका था. सवाल ये भी उठने लगा है कि क्या तेल 100 का आंकड़ा भी छू लेगा? ये एक ऐसा मुद्दा है जिसका सीधा असर देश की जनता के ऊपर पड़ता है. लिहाजा ये कहना गलत नहीं होगा कि तेल की कीमतों में लगी इस आग की तपिश भी सबसे ज्यादा देश की जनता को ही झेलनी पड़ेगी.

क्यों लगी है पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग?

अर्थशास्त्रियों की मानें तो तेल की कीमत बढ़ने की सबसे बड़़ी वजह डॉलर के मुकाबले रुपया की कमजोरी को माना जा सकता है. ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत अचानक इतनी गिर कैसे गई? जो रुपया मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में करीब 65 प्रति डॉलर की दर पर था वो अचानक मई मध्य आते आते 68 रु प्रति डॉलर कैसे जा पहुंचा? सबसे पहले इन आंकड़ों के जरिए समझें कि आखिर पिछले दो महीनों में किस तरह से डॉलर की तुलना रुपये की कीमत गिरी है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत चढ़ी है.

  • 3 मार्च को डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत लगभग 67 रुपये थी. उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 54 डॉलर प्रति बैरल थी.
  • जबकि 26 मार्च को को डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत सुधरी थी और लगभग 65 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गई. लेकिन उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही थी और वह लगभग 65 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी थी.
  • मई आते-आते हालात ये हैं कि डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत लगभग 68 रुपये तक जा पहुंची है. अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 78.50 डॉलर प्रति बैरल जा पहुंची है.
  • यानि की डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत में गिरावट आई है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है.

मोदी सरकार बनने के बाद का सबसे कठिन दौर

मोदी सरकार आने के बाद देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची हो. क्योंकि इससे पहले नवंबर 2014 में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची थी. लेकिन उस दौरान भी डीजल पेट्रोल की कीमतों में आज के वक्त जैसी आग इस वजह से नहीं लगी थी, क्योंकि तब डॉलर की तुलना में रुपया थोड़ा मजबूत था और कीमत करीब 62 रुपये प्रति डॉलर थी.

क्यों गिर रही है रुपये की कीमत?

  • जानकारों की मानें तो रुपये की गिरती कीमत की एक बड़ी वजह भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत को ही माना जा सकता है. क्योंकि भारत में 75 से 80 फीसदी कच्चे तेल का आयात होता है और इस कच्चे तेल को खरीदने के लिए डॉलर में ही पैसा दिया जाता है.  इसका मतलब ये हुआ कि पहले की तुलना में देश से ज्यादा डॉलर बाहर जा रहा है.
  • इसके अलावा यूएस का बाजार इस वक्त निवेशकों को ज्यादा लुभा रहा है.  इसके चलते जो विदेशी निवेशक अभी तक भारतीय बाजार में पैसा लगाते थे उन्होंने अपना पैसा निकाल लिया है. वह पैसा भी डॉलर में ही बाहर गया.
  • इसके साथ ही देश में आयात बढ़ रहा है और निर्यात कम हुआ है. इससे ट्रेड डेफिसिट बढ़ा है, जिसका सीधा प्रभाव बाजार पर पड़ा है. इसके चलते भी विदेशी निवेशकों ने अपना पैसा बाजार से निकाल लिया.

पहले नहीं तो अब क्यों?

ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि जब जुलाई 2008 में 132 डॉलर प्रति बैरल यानि की अब तक की सबसे उच्चतम अंतरराष्ट्रीय दर पर पहुंचा या फिर मार्च 2012 में 123 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा तब कीमत उस तरह से नहीं बढ़ी तो आखिर अब क्यों? तो उसकी वजह थी कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत.

जुलाई 2008 में जहां रुपया लगभग 42 रुपये प्रति डॉलर था तो मार्च 2012 में करीब 50 रुपये. जानकारों की मानें तो उस दौरान वाहनों की संख्या सड़क पर अभी के मुकाबले कम थी. मतलब इंधन की खपत कम थी. वहीं यूएस की अर्थव्यवस्था डंवाडोल थी जिसके चलते डीज़ल और पेट्रोल की कीमत थोड़े नियंत्रण में थीं.

100 के पार पहुंचेगा तेल?

यानी कि जो आंकड़े हमारे सामने हैं वह साफ बयां कर रहे हैं कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत यूं ही बढ़ती रही और रुपया डॉलर के मुकाबले यूं ही कमजोर होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपए के पार भी पहुंच जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget