एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge: BJP को संविधान से नफरत, क्या मनुस्मृति की वापसी चाहते हैं मोदी? खरगे का हमला

Kharge V/S BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर संविधान से नफरत और मनुस्मृति की वापसी के इरादे का आरोप लगाया. साथ ही ये भी कहा कि क्या मोदी सरकार संविधान के मूल्यों को नकारना चाहती है?

Kharge Questions BJP's Agenda: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने सवाल पूछते हुए लिखा, "भाजपा को भारत के संविधान से इतनी नफरत क्यों हो गई है? ये सवाल हम केवल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के सीएम से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी पूछ रहे हैं कि जिनको लोकसभा चुनाव के बाद संसद में संविधान को झुककर प्रणाम करना पड़ा था. ऐसा क्यों है कि भाजपा और संघ परिवार संविधान के मूल्यों को नकारने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, जबकि खुद प्रधानमंत्री ने संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की थी?"

मल्लिकार्जुन ने आगे लिखा, "भाजपा और आरएसएस के नेता अक्सर संविधान को नक्सलवाद से जोड़ने का प्रयास करते हैं जो कि ये संकेत देता है कि कहीं न कहीं उनका इरादा मनुस्मृति जैसे पुराने और विभाजनकारी सिद्धांतों को लागू करने का है. संविधान में दिए गए समानता के अधिकार और दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्गों के लिए अधिकारों को इस परिवार ने हमेशा से चुनौती दी है. आरएसएस के मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' में 1949 में प्रकाशित एक संपादकीय में स्पष्ट रूप से भारत के संविधान को नकारते हुए मनुस्मृति का समर्थन किया गया था. इसे लेकर यह तर्क दिया गया था कि मनुस्मृति का कानून दुनिया की प्रशंसा का कारण है जबकि भारतीय संविधान में यह सब निरर्थक है."

'संघ परिवार की नीतियां संविधान के आदर्शों से विपरीत रही हैं'
खरगे ने पोस्ट में कहा, "देश में यह बात किसी से छुपी नहीं है कि जब भारतीय संविधान को लागू किया गया था तब संघ परिवार ने संविधान की प्रतियां जलाने का काम किया था. पंडित नेहरू और बाबा साहेब अंबेडकर के पुतले भी फूंके थे. इस समय से लेकर आज तक बीजेपी और संघ परिवार की नीतियां संविधान के आदर्शों से विपरीत रही हैं. वे दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: इस बार कड़ाके की ठंड से टूटेगा 25 साल का रिकॉर्ड! AMU के वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget