एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में मुस्लिमों का अपना नेता क्यों नहीं हो सकता?', गहलोत के गढ़ में गरजे ओवैसी

Asaduddin Owaisi Speech: राजस्थान में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम राजस्थान को एक राजनीतिक विकल्प देना चाहते हैं, यहां बीजेपी और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में आती रही हैं."

Asaduddin Owaisi In Rajasthan: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की गहमा-गहमी तेज हो गई है. इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी पूरी ताकत के साथ राजस्थान के रण में उतरने का विचार कर रही है. इसके लिए ओवैसी अपनी राजनीतिक जमीन को तैयार करने में जुट गए हैं. राजस्थान के मुसलमानों से ओवैसी ने अपना नेता तैयार करने की अपील की. उन्होंने कहा, "जब हर वर्ग का नेता हो सकता है, तो राजस्थान में मुस्लिमों का अपना नेता क्यों नहीं हो सकता?"

ओवैसी ने कहा, "मुसलमान हों, दलित हों या आदिवासी, इनका कोई नेता नहीं है. लेकिन जब चुनाव होता है तो सबसे ज्यादा वोट भी यही डालते हैं." उन्होंने कहा, "जब तक कमजोरों को हक नहीं मिलेगा, तब तक सत्ता में कोई नहीं बैठेगा." बीजेपी और कांग्रेस पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा, "भारत को आजाद होकर 75 साल हो गए. बाबा साहब आंबेडकर ने भारत का संविधान बनाया, आज उन्हीं के समाज के लोगों को मटका छूने पर मार दिया जाता है."

बीजेपी-कांग्रेस पर ओवैसी का हमला

AIMIM चीफ ने आगे कहा, "आज जीतेन्द्र मेघवाल जिन्दा होता तो कहता हम पढ़ लिख तो लिए, रिजर्वेशन तो लिया, लेकिन हमारा कोई नेता नहीं था जो हमारे लिए खड़ा होता. ये हम आजादी का कैसा अमृत महोत्सव मना रहे हैं. जब तक कमजोर नहीं मिलेंगे, तब तक जालिम सत्ता में आएंगे." उन्होंने मुस्लिम समाज से पूछा कि जब हर वर्ग का नेता हो सकता है, तो राजस्थान में मुस्लिमों का अपना नेता क्यों नहीं हो सकता?

मुसलमानों को दी यह सलाह

ओवैसी ने जोधपुर में कहा, "मुसलमान केवल वोट देते हैं और कई अन्य समुदायों जैसे जाट, राजपूत, गुर्जर आदि की तरह वोट नहीं लेते हैं. इन समुदायों ने न केवल वोट दिए हैं बल्कि वोट लिए भी हैं और मुसलमानों के विपरीत अपनी कई समस्याओं को हल किया है." उन्होंने राजस्थान के मुसलमानों को इन समुदायों से सीखने और अपना नेतृत्व बनाने के लिए कहा. उन्होंने कहा, "लोकतंत्र केवल अपना वोट डालने के बारे में नहीं है. आपको इसमें भाग लेने की भी आवश्यकता है. तभी आप अपने लिए कुछ कर पाएंगे."

ये भी पढ़ें-MP की पावर पॉलिटिक्स के 'महाराज' हैं सिंधिया, मंत्री छूते हैं पैर, शिवराज ने भी माना- ज्योतिरादित्य की वजह से बने सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget