एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: पूछताछ के लिए NCB की SIT के सामने क्यों पेश नहीं हुए आर्यन खान? सामने आई हकीकत

Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान को हल्का बुखार है, इसलिए वो आज पूछताछ में शामिल नहीं हुए. उनके मैनेजर्स ने एनसीबी को बताया कि सेहत की वजह से आज आर्यन नहीं आ सकेंगे

Cruise Drugs Case: क्रूज़ ड्रग्स मामले में रविवार को एनसीबी की एसआईटी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को पूछताछ के लिए समन भेजकर बुलाया, लेकिन आर्यन खान आज एनसीबी अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए. आर्यन को आज शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था.

दरअसल आर्यन खान को हल्का बुखार है, इसलिए वो आज पूछताछ में शामिल नहीं हुए. उनके मैनेजर्स ने एनसीबी को बताया कि सेहत की वजह से आज आर्यन नहीं आ सकेंगे, लेकिन उम्मीद है कि कल यानी सोमवार को वो एजेंसी के सामने पेश होंगे. आज अरबाज़ मर्चेंट और अचित कुमार से एनसीबी की एसआईटी ने पूछताछ की. दोनों करीब शाम 4:30 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे.

एनसीबी ने क्या कहा

एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि एसआईटी ने आर्यन खान से आज अपने समक्ष पेश होने को कहा था, लेकिन वह बुखार को कारण बताकर पेश नहीं हुए. एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी शनिवार को मुंबई पहुंची थी, जिसके एक दिन बाद एजेंसी ने विवादास्पद क्रूज ड्रग्स मामले सहित छह मामलों की जांच उसे सौंप दी.

एनसीबी ने पिछले महीने क्रूज पोत से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में आर्यन खान और कम से कम 19 अन्य को गिरफ्तार किया था. एजेंसी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को विभागीय सतर्कता जांच का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस मामले में एक स्वतंत्र गवाह ने जांच में शामिल लोगों पर वसूली किए जाने के प्रयास का आरोप लगाया है. 

आपको बता दें कि आर्यन खान इस वक्त ड्रग्स मामले में ज़मानत पर बाहर हैं. उन्हें एनसीबी ने 2 अक्टूबर की रात कॉर्डेलिया क्रूज़ से हिरासत में लिया था और अगले दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.

UP Election 2022: संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया तो गठबंधन पर पड़ सकता है असर

Rahul Gandhi ने मोदी सरकार को घेरा, ट्वीट कर पूछा- कहां गए जो कहते थे अच्छे दिन आ रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
CJP Protest Live Updates: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तैनात
LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तैनात
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget