एक्सप्लोरर

बीजेपी के एक बड़े नेता का दावा, 'सवर्णो की नाराजगी चुनाव में महंगी नहीं पड़ेगी'

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में चार राज्यों और 2019 के लोकसभा चुनाव पर रणनीतिक चर्चा चल रही है जिसका समापन प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद होना है.

नई दिल्ली: दिल्ली के नवनिर्मित डा. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भव्य भवन में बीजेपी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है. यहां जारी बैठक में चार राज्यों और 2019 के लोकसभा चुनाव पर रणनीतिक चर्चा चल रही है जिसका समापन प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद होना है.

बीजेपी का लक्ष्य-असम्भव बैठक में 2019 के चुनाव को लेकर एक राजनैतिक प्रस्ताव भी पास हुआ है. प्रस्ताव में 2022 तक एक नया भारत बनाने का संकल्प प्रस्तुत किया गया. कहा गया कि जातिवाद, नक्सलवाद , आतंकवाद और संप्रदायवाद से मुक्त भारत का निर्माण 2022 तक हो जाएगा. भले ही बीजेपी ने अपने लिए एक असम्भव डेडलाइन तय की हो लेकिन इसे वोट लाइन के रूप में देखें तो ये भी बीजेपी की उस अब तक की कारगर राजनीति का ही बढ़ाव है जिसे सपने बेंचने की राजनीति कहा जाता है.

क्यों सवर्णों की नाराजगी के आगे नहीं झुकती बीजेपी पिछली छह तारीख को ही सवर्णों के भारत बंद का चार चुनावी राज्यों में बड़ा असर देखा गया था. सवर्ण इस बात से नाराज हैं कि बीजेपी दलितों के आगे झुक गई और उसने कोर्ट के आदेश को पलटने के लिए एससी/एसटी अत्याचार निवारण कानून में बदलाव कर दिया. इस संदर्भ में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूपी के एक बड़े बीजेपी नेता ने अनौपचारिक बातचीत में बीजेपी के भीतर चल रही कुछ मन की बातों का भी खुलासा किया.

जब उनसे पूछा गया कि क्या सवर्णो की नाराजगी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को महंगी नहीं पड़ेगी? तो बीजेपी नेता ने कहा कि दलित और पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण एक्ट के पीछे डट कर खड़े होकर बीजेपी ने कोई राजनीतिक चूक नहीं की है न ही कोई आफत मोल ली है. इसके खिलाफ सवर्ण नाराजगी से बीजेपी को नुकसान इसलिए नहीं होगा क्योंकि सवर्ण नाराजगी को कोई नेतृत्व नहीं मिलेगा. कोई भी पार्टी इसके सपोर्ट में आने की हिम्मत नहीं करेगी. जबकि दलित नाराजगी तो आंदोलन बन सकती थी. इसलिए दलित नाराजगी का बड़ा खामियाज़ा बीजेपी को उठाना पड़ जाता. आखिर बीजेपी ये कैसे भूल सकती है कि दलितों और पिछड़ों के वोट के बिना 2014 का चुनाव किसी हाल में नहीं जीता जा सकता था. इस बात के जवाब में कि क्या बीजेपी इस बात का फायदा उठा रही है कि सवर्ण जातियों के पास बीजेपी के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है? यूपी के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ऐसा कहना विनम्रता के खिलाफ होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget