एक्सप्लोरर

किसी मामले की सुनवाई कौन जज करेंगे, सिर्फ चीफ जस्टिस को है ये तय करने का अधिकार: SC

मामला मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने में हुए कथित भ्रष्टाचार का है. CBI ने इस बारे में एक केस दर्ज कर रखा है. आरोप है कि इस केस का फैसला एक मेडिकल कॉलेज के हक में करवाने के लिए दलाल विश्वनाथ अग्रवाल ने पैसे लिए.

नई दिल्ली: किसी मामले की सुनवाई कौन जज करेंगे, ये तय करने का अधिकार सिर्फ चीफ जस्टिस को है. सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ने आज ये साफ़ किया. कोर्ट के इस आदेश के साथ ही पिछले दो दिनों से एक अहम मामले की सुनवाई पर चल रही अनिश्चितता खत्म हो गई.

क्या है मामला

मामला मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने में हुए कथित भ्रष्टाचार का है. CBI ने इस बारे में एक केस दर्ज कर रखा है. आरोप है कि इस केस का फैसला एक मेडिकल कॉलेज के हक में करवाने के लिए दलाल विश्वनाथ अग्रवाल ने पैसे लिए.

कैसे बनी भ्रम की स्थिति 

बुधवार को कैंपेन फॉर ज्यूडिशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स (CJAR) नाम के एनजीओ की तरफ से मामले में याचिका दाखिल की गई. ये मांग की गई कि जांच की निगरानी के लिए SIT का गठन हो. उस दिन चीफ जस्टिस दिल्ली-केंद्र अधिकार विवाद की सुनवाई कर रही संविधान पीठ में व्यस्त थे. इसलिए, CJAR के वकील दुष्यंत दवे और प्रशांत भूषण ने इसे दूसरे वरिष्ठतम जज जस्टिस चेलमेश्वर की बेंच में रखा.

जस्टिस चेलमेश्वर की बेंच ने इसे शुक्रवार को सुनवाई के लिए लगाने का आदेश दिया. इस बीच चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने अपनी प्रशासनिक शक्ति का इस्तेमाल करते हुए इसे जस्टिस ए के सीकरी और अशोक भूषण की बेंच के पास भेज दिया.

गुरुवार को दुष्यंत दवे और प्रशांत भूषण ने एक और याचिका दाखिल कर दी. CJAR की याचिका से बिल्कुल मिलती-जुलती याचिका में इस बार साथी वकील कामिनी जायसवाल को याचिकाकर्ता बनाया गया.

गुरुवार को भी चीफ जस्टिस दिल्ली-केंद्र मामले में व्यस्त थे. दुष्यंत दवे फिर जस्टिस चेलमेश्वर की बेंच में पहुंचे और उसी दिन सुनवाई की मांग करने लगे. जस्टिस चेलमेश्वर और अब्दुल नज़ीर ने दोपहर 12.45 पर मामला सुना. सुनवाई के दौरान दवे ने आरोप लगाया कि CBI की FIR में चीफ जस्टिस का नाम सामने आ रहा है. इसलिए, उनको इस सुनवाई से दूर रखा जाना चाहिए.

हालांकि, 2 जजों की बेंच ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया. बेंच ने कहा कि सोमवार को मामले की सुनवाई 5 वरिष्ठतम जजों की बेंच करे.

आज क्या हुआ

इस बीच आज यानी शुक्रवार की सुबह CJAR वाली याचिका जस्टिस सीकरी की बेंच के सामने लगी. बेंच ने प्रशांत भूषण से एक ही मसले पर 2 बार याचिका दाखिल करने पर निराशा जताई. बेंच ने कहा- इससे लगता है कि आपको हम पर भरोसा नहीं. हम मामले को 5 जजों की बेंच को भेज रहे हैं.

इसके बाद आज ही दोपहर 3 बजे चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में 5 जजों की बेंच बैठी. इस बेंच 5 जज तो थे, लेकिन 5 वरिष्ठतम जज नहीं थे. बेंच ने 5 वरिष्ठतम जजों की संविधान पीठ बनाने के आदेश पर सवाल उठाए. कहा कि जब नियम साफ है कि बेंच का गठन सिर्फ चीफ जस्टिस करते हैं, तो क्या ये आदेश सही माना जाएगा?

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी कोर्ट में मौजूद थे. उन्होंने एक स्वर में कहा कि ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता. इस मामले पर पहले आए फैसलों का हवाला देते हुए कहा गया कि कोर्ट से जुड़े प्रशासनिक मामलों में चीफ जस्टिस सर्वोच्च हैं. बेंच का गठन कब हो और उसमें कौन जज हों, ये तय करने का अधिकार सिर्फ चीफ जस्टिस को है.

अवमानना की मांग उठी

बार एसोसिएशन ने प्रशांत भूषण, दुष्यंत दवे और कामिनी जायसवाल पर अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग भी की. एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एस सूरी, सचिव गौरव भाटिया और दूसरे पदाधिकारियों ने कहा कि तीनों वकीलों ने एक ही मामला 2 बार दाखिल कर मनचाही बेंच पाने की कोशिश की, कोर्ट को गुमराह किया और चीफ जस्टिस पर बिना सबूत आरोप लगाए. इसके लिए उन पर अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए.

भूषण और बेंच के बीच तीखी बहस

इस पर प्रशांत भूषण तेज़ आवाज़ में कहने लगे- "चीफ जस्टिस को ये मामला नहीं सुनना चाहिए. CBI की FIR में उनका नाम है." साफ़ तौर पर नाराज़ चीफ जस्टिस ने उनसे कहा कि वो ये दिखाएं कि उनका नाम FIR में कहाँ है. भूषण ने FIR पढ़ना शुरू किया. उसमें विश्वनाथ अग्रवाल के हवाले से सिर्फ इतना ही मिला कि वो न्यायपालिका में बड़े लोगों को जानता है और केस मैनेज करवा सकता है.

इसके बाद जस्टिस अरुण मिश्रा ने बातचीत का सिरा अपने हाथ में लिया. उन्होंने नर्म आवाज़ में प्रशांत भूषण से कहा कि उन्हें बिना तथ्य के चीफ जस्टिस पर इतना बड़ा इल्ज़ाम नहीं लगाना चाहिए था. अगर वरिष्ठ वकील ऐसा करेंगे तो जजों का काम करना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि, भूषण ये कहते रहे कि पहले कोर्ट उनकी पूरी बात सुने.

भूषण कोर्ट से निकले 

इस बीच बार एसोसिएशन के वकील एक बार फिर भूषण, दवे और जायसवाल पर अवमानना की कार्रवाई की मांग करने लगे. इस शोर शराबे के बीच प्रशांत भूषण ऊंची आवाज़ में चिल्ला कर कहा- "अगर आप मुझे सुने बिना आदेश देना चाहते हैं तो ठीक है." इसके बाद वो कोर्ट से निकल गए.

बेंच का आदेश 

इसके बाद शाम 4.35 पर बेंच ने आदेश लिखवाना शुरू किया. आदेश में कहा गया है कि बेंच के गठन का आदेश सिर्फ चीफ जस्टिस दे सकते हैं. ये उनका प्रशासनिक अधिकार है. अगर किसी बेंच ने भी इसके विपरीत आदेश दिया हो तो उसे अप्रभावी माना जाएगा. यानी सोमवार को मामला 5 वरिष्ठतम जजों की संविधान पीठ में लगाने का आदेश अब अप्रभावी हो गया है.

कोर्ट ने 3 वकीलों को अवमानना का नोटिस जारी करने से फ़िलहाल मना कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इसकी अलग प्रक्रिया है. हम इस पर विचार नहीं कर रहे हैं. इसके लिए कोई चाहे तो अलग से आवेदन दाखिल कर सकता है

अदालत ने साफ़ किया कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता में भ्रष्टाचार के मुख्य मामले की सुनवाई 2 हफ्ते बाद होगी. इसके लिए चीफ जस्टिस उचित बेंच का गठन करेंगे. कुछ वकीलों ने आज हुई सुनवाई की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की. लेकिन चीफ जस्टिस ने इससे मना कर दिया. उन्होंने कहा- "हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं. मीडिया रिपोर्ट करने के लिए आज़ाद है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget