एक्सप्लोरर

कौन बनेगा यूपी का नया डीजीपी, चर्चा में हैं तीन 'बिहारी' चेहरे!

उत्तर प्रदेश में डीजीपी बनाए जाने में जाति का भी महत्व रहा है. रजनीकांत मिश्रा ब्राह्मण हैं जबकि ओमप्रकाश और भावेश ठाकुर जाति के हैं. यूपी के वर्तमान डीजीपी सुलखान सिंह भी ठाकुर समाज से आते हैं. ठाकुर के बदले ठाकुर हुआ तो फिर ओपी और भावेश कुमार सिंह में से किसी एक की ताजपोशी हो सकती है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं. सूत्रों की माने तो उन्हें सेवा विस्तार मिलने की उम्मीद बहुत कम है. ऐसे में यूपी का नया डीजीपी कौन होगा, ये चर्चा सत्ता के गलियारे में शुरू हो गई है. डीजीपी की रेस में तीन नाम अभी आगे चल रहे हैं. खास बात ये है कि ये तीनों पुलिस अफसर बिहार के रहने वाले हैं.

चर्चे में हैं ये नाम...

रजनीकांत मिश्रा इन दिनों बीएसएफ यानि सीमा सुरक्षा बल में एडीजी हैं. वे 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इसके अलावा सीबीआई में भी लंबे समय तक काम कर चुके हैं. जावीद अहमद के बाद भी रजनीकांत को डीजीपी बनाने की चर्चा हुई थी लेकिन सबसे सीनियर होने की वजह से सुलखान सिंह को ये कुर्सी मिल गई.

जिस दूसरे नाम पर अटकलें लगाई जा रही हैं वे हैं ओम प्रकाश सिंह. अफसरों के बीच वो ओपी के नाम से जाने जाते हैं. इन दिनों वे सीआईएसएफ के डीजी हैं. 1983 बैच के आईपीएस अफसर रजनीकांत, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं.

इसके अलावा अगर गोरखपुर कनेक्शन ने काम किया तो फिर भावेश कुमार सिंह बाजी मार सकते हैं, इनका भी नाम रेस में है. अभी वे इंटेलिजेंस के डीजी हैं और योगी के करीबी माने जाते हैं. भावेश कुमार, गोरखपुर के आईजी भी रह चुके हैं. वैसे डीजी रैंक के पुलिस अफसरों में भावेश सबसे जूनियर हैं लेकिन यूपी के पिछले 35 डीजीपी में सिर्फ 7 मामलों में ही वरिष्ठता को आधार माना गया.

जाति का भी रहा है महत्व

उत्तर प्रदेश में डीजीपी बनाए जाने में जाति का भी महत्व रहा है. रजनीकांत मिश्रा ब्राह्मण हैं जबकि ओमप्रकाश और भावेश ठाकुर जाति के हैं. यूपी के वर्तमान डीजीपी सुलखान सिंह भी ठाकुर समाज से आते हैं. ठाकुर के बदले ठाकुर हुआ तो फिर ओपी और भावेश कुमार सिंह में से किसी एक की ताजपोशी हो सकती है. फैसला अगर ब्राह्मण जाति पर हुआ तो फिर रजनीकांत मिश्रा की लॉटरी निकल सकती है. वैसे डीजीपी की रेस में अगर किसी चौथे नाम पर मुहर लग गई तो कोई अचरज नहीं होगा. कानून व्यवस्था के मामले में योगी आदित्यनाथ को किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है.

यूपी के सीएम ने पहले ही 'अपराधी प्रदेश छोड़ कर चले जाएं' का एलान कर चुके हैं. योगी राज में बदमाशों का इनकाउंटर शुरू हो चुका है. अखिलेश यादव के राज में पुलिस मुठभेड़ एक तरह से बंद हो गया था. योगी अपने लिए एक तेजतर्रार और चौबीसों घंटे अलर्ट रहने वाले डीजीपी चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget