एक्सप्लोरर

BJP President: कौन बनेगा बीजेपी अध्यक्ष? कितने दिन बाद हो जाएगा फैसला! पता चल गया

BJP President: देश के 36 में से 18 राज्यों में संगठन चुनाव के बाद ही बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कोई फैसला करेगी. फिलहाल, जेपी नड्डा यह पद संभाल रहे हैं.

BJP President: जेपी नड्डा के बाद भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इस सवाल का जवाब 15 मार्च तक मिल सकता है. दरअसल, बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने से पहले देश के आधे राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न होना जरूरी है. 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 12 में यह चुनाव पूरे हो चुके हैं, यानी बीजेपी को फिलहाल 6 और राज्यों में चुनाव संपन्न होने का इंतजार है. सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है.

सूत्रों के मुताबिक, अगले दो हफ्तों में आधा दर्जन राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे. इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फैसला होगा. बीजेपी फिलहाल तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम और गुजरात में संगठन चुनावों पर ध्यान दे रही है. इन सभी राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. वैसे, ज्यादातर राज्यों के बीजेपी प्रमुखों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संभावित नाम देने को कह दिया गया है.

कौन बनेगा बीजेपी अध्यक्ष?
इस पद के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर मनोहर लाल खट्टर तक कई नाम बताए जा रहे हैं हालांकि भाजपा के चौंकाने वाले चेहरे देने के रिकॉर्ड को देखते हुए किसी नाम को संभावित बताना सही नहीं है. इतना जरूर है कि दावेदार RSS सहित बीजेपी हाईकमान को स्वीकार्य होना चाहिए. अध्यक्ष चुनने में जातिगत समीकरण, भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राज्यों जैसे फैक्टर्स भी अहम भूमिका निभाएंगे.

लंबे वक्त से पेंडिंग है बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव
जेपी नड्डा ने साल 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी. जनवरी 2020 में वह सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था. उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद से पार्टी उनके उत्तराधिकारी के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार कर रही है, लेकिन यह प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है.

यह भी पढ़ें...

Hindi In Tamil Nadu: 'हिंदी कोई हमारी मातृभाषा नहीं, सीखने की क्या जरूरत?', केंद्र सरकार की लैंग्वेज पॉलिसी पर यूं भड़कीं कनिमोझी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget