एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव या प्रशांत किशोर; बिहार किसे बनाना चाहता है CM? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर सी-वोटर के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के अलावा सीएम की रेस में प्रशांत किशोर भी चल रहे हैं.

Bihar New CM: बिहार में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले चर्चा हो रही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर सी-वोटर का नया सर्वे सामने आया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 

सी-वोटर के सर्वे में सामने आया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है, जबकि आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. सर्वे के आंकड़े बताते कि 41 फीसदी लोग तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनता हुआ देखना चाहते हैं, जबकि केवल 18 फीसदी लोग ही हैं, जो नीतीश कुमार को फिर से सीएम के पद पर देखना चाहते हैं. इसके अलावा इस सर्वे में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, बीजेपी नेता सम्राट चौधरी  और चिराग पासवान को लेकर भी सवाल पूछे गए थे.  

बिहार में PK की लोकप्रियता भी बढ़ी

बिहार के 15 फीसदी लोग प्रशांत किशोर को सीएम बनता हुआ देखना चाहते हैं, इस सर्वे में पीके बीजेपी के सम्राट चौधरी से आगे हैं. सम्राट चौधरी को 8 फीसदी लोग ही सीएम के पोस्ट पर देखना चाहते हैं. इसके अलावा 4 प्रतिशत लोगों की पसंद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हैं.

50 फीसदी लोग नीतीश सरकार से नाराज 

इस सर्वे के मुताबिक, बिहार के 50 फीसदी लोग नीतीश-बीजेपी सरकार से नाराज हैं. वहीं 22 फीसदी लोग सरकार से नाराज तो हैं, जबकि बदलाव नहीं चाहते. 25 प्रतिशत लोगों ने साफ कहा कि वे न तो नाराज हैं और न ही सरकार बदलने के पक्ष में हैं.

बिहार में चुनावी मुद्दा क्या है?

इस बार के चुनावों में बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है. सर्वे के मुताबिक, 45 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी को अपनी प्राथमिकता बताया. इसके बाद 11 प्रतिशत लोगों ने महंगाई को सबसे अहम मुद्दा माना जबकि 10 प्रतिशत लोगों के लिए बिजली, पानी और सड़कें मुद्दा हैं. केवल 4 प्रतिशत लोगों ने कृषि से जुड़े मुद्दों और भ्रष्टाचार पर वोट देने की बात कही.

पिछले चुनाव में RJD बनी थी सबसे बड़ी पार्टी 

पिछले विधानसभा चुनावों में आरजेडी ने 75 सीटें जीती थीं और सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि बीजेपी ने 74 सीटें और जेडीयू ने 43 सीटें जीती थीं. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी-आर एक भी सीट पर नहीं जीत पाई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget