एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: आखिर भारत में पहले कौन बना पाएगा कोरोना वैक्सीन, कौन होगा ट्रायल में सफल?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बन रही वैक्सीन का भारत में उत्पादन के साथ ह्यूमन ट्रायल होगा. भारत में करीब 1500 लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी.

नई दिल्ली: यूरोप समेत पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर पहला ट्रायल ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ था. ऑक्सफोर्ड की इसी वैक्सीन का भारत में उत्पादन शुरू हो चुका है. देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इस वैक्सीन के उत्पादन का काम कर रहा है. नवंबर तक ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के आखिरी नतीजे आने की उम्मीद है.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बन रही वैक्सीन का भारत में उत्पादन के साथ ह्यूमन ट्रायल भी होगा. भारत में करीब 1500 लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी. इस टेस्ट के नतीजे भी नबंबर तक आ सकते हैं. वैक्सीन को आने में अभी और कितना समय लगेगा इसका अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है लेकिन भारत सरकार ने इनके सफल होते ही लोगों तक पहुंचाने की प्राथमिक तैयारी शुरू कर दी है.

सीरम इंस्टीट्यूट ने लगाए 20 करोड़ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख आदर पूनावाला ने एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए बताया कि इसके लिए उन्होंने 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है. इस फैसले को लेने में सिर्फ आधे घंटे का वक्त लगा. दरअसल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन दूसरे चरण में भले ही पास हो गई हो लेकिन इसका फाइनल रिजल्ट सफल होगा या नहीं यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता. ऐसे में अभी से वैक्सीन के करोड़ों डोज बनाकर रखना एक रिस्क भरा फैसला है.

ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टीट्यूट का समझौता नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने मंगलवार को बताया था कि सरकार की ये कोशिश होगी कि वैक्सीन का परीक्षण सफल होते ही इसके उत्पादन और टीकाकरण का काम बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया जाए. डॉ पॉल के मुताबिक़ भारत की आबादी के हिसाब से ये बहुत व्यापक काम होगा क्योंकि ये टीका देश के एक-एक व्यक्ति को देना होगा. साधारणतया कोई भी वैक्सीन बच्चों को एक खास उम्र तक ही दिया जाता है.

डॉ पॉल ने कोरोना वैक्सीन लोगों तक पहुंचाने के काम की तुलना देश में होने वाले चुनावों से की. उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार एक-एक व्यक्ति तक पहुंचती है उसी तरह टीकाकरण में भी पहुंचेगी. पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन के तैयार होने के बाद उसे सभी लोगों तक पहुंचाने की तैयारी के सिलसिले में एक बैठक भी की थी.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget