एक्सप्लोरर

कफ सिरप से बच्चों की मौत मामले में अपनी रिपोर्ट पर अड़ा WHO, डीसीजीआई ने फैसले पर उठाए थे सवाल

WHO ने अफ्रीकी देश गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत को भारत में बने कफ सिरप से जोड़ा था. इसे बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए संगठन ने भारत में बनी 4 कफ सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी किया था.

WHO On Gambia Deaths: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार (16 दिसंबर) को कहा कि वह गाम्बिया (Gambia) में बच्चों की मौत के संभावित लिंक को लेकर भारत (India) में बनी चार खांसी की दवा के बारे में उठाए गए अलर्ट पर कायम है. 'द इंडियन एक्सप्रेस' की ओर से भेजे गए सवालों के जवाब में, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उसका मकसद संभावित जोखिम के बारे में वैश्विक अलर्ट जारी करना है. संगठन के एक बयान में कहा गया कि डब्ल्यूएचओ अपनी की गई कार्रवाई पर कायम है.

WHO के बयान में कहा गया कि जब कई बच्चे रहस्यमय बीमारी से मर जाते हैं, तो यह एक त्रासदी है. इसलिए डब्ल्यूएचओ को इसे लेकर जल्द रिस्पांस करना पड़ा. एजेंसी ने इंडोनेशिया (Indonesia) में बच्चों में ठीक उसी तरह की गुर्दे से जुड़े मामले सामने आने के बाद दूसरे देशों से भी उन चार कफ सिरप की तलाश किए जाने लेकर अलर्ट पर रहने के लिए कहा था. डब्लूएचओ ने कहा था कि गाम्बिया में 70 बच्चों की किडनी में इंजरी से मौत हो गई थी, जो भारत में बनाई गई सिरप से जुड़ी हो सकती है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने मंगलवार (13 दिसंबर) इंटर गवर्नमेंटल एजेंसी को चिट्ठी लिखकर बताया कि इसने मौत की वजह में समयपूर्ण कटौती की है. 

WHO ने क्या कहा?

WHO ने शुक्रवार को अपने बयान में यह भी कहा कि संगठन ने घाना और स्विटजरलैंड में लैबोट्री को इसकी जांच के लिए संपर्क किया. इसमें गाम्बिया से संदिग्ध कफ सिरप की जांच की गई. इस लैब टेस्टिंग में कफ सिरप में एथिलीन ग्लाइकॉल और डाय-एथिलीन ग्लाइकॉल के अतिरिक्त स्तर की पुष्टि की गई, जो इंसानों के लिए जानलेवा हो सकता है.

डब्ल्यूएचओ ने बयान में यह भी कहा, ये सिरप खतरनाक हैं और किसी भी दवा में नहीं होना चाहिए. इसके अलावा डब्ल्यूएचओ ने गाम्बिया और भारत में अधिकारियों के साथ-साथ संदिग्ध कफ सिरप बनाने वाली मेडेन फार्मास्युटिकल्स के निर्माता के साथ तुरंत लैब टेस्ट के रिजल्ट को साझा किया. 

भारत में बने कफ सिरप पर आरोप

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीकी देश गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत को भारत में बने कफ सिरप (Cough Syrup) से जोड़ा था. इसे बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक बताते हुए संगठन ने भारत में बनी इन 4 कफ सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी किया था. डब्ल्यूएचओ ने कहा था, "गाम्बिया में गुर्दों की हालत बेहद खराब हो जाने की वजह से बच्चों की मौत हुई. बहुत मुमकिन है कि भारत में बने इन कफ सिरप्स के इस्तेमाल के चलते ही ऐसा हुआ हो."  

इसे भी पढ़ेंः-

सीमा ही नहीं व्यापार के मोर्चे पर भी चुनौती, 3560 इंडियन कंपनी के डायरेक्टर हैं चीनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget