एक्सप्लोरर

जानिए- कौन हैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत? सीएम गहलोत के घर में उनके बेटे को दे चुके हैं करारी शिकस्त

राजस्थान के सियासी संकट में अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम सामने आ रहा है. आइये जानें कौन हैं गजेंद्र और कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर.

जयपुर: राजस्थान सियासी संकट के बीच अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम सामने आ रहा है. कांग्रेस ने आज सुबह 2 ऑडियो टेप जारी किए और गजेंद्र सिंह पर कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देकर राज्य सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया. हालांकि, मामले पर प्रतक्रिया देते हुए गजेंद्र सिंह ने कहा कि टेप में उनकी आवाज़ नहीं है और वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं.

वर्तमान में जल संसाधन मंत्री हैं गजेंद्र सिंह शेखावत

03 अक्टूबर, 1967 को राजस्थान में जन्में गजेंद्र सिंह शेखावत वर्तमान में जल संसाधन मंत्री हैं. 30 मई, 2019 को मोदी सरकार ने गजेंद्र को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी. इससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 03 सितंबर, 2017 को गजेंद्र को केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय दिया गया था.

1992 में शुरू हुआ राजनीतिक सफर

शेखावत ने 1992 में छात्र नेता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. तब उन्हें जेएनवीयू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. चुनावी राजनीति में प्रवेश करने से पहले शेखावत ने कई मंचों और संगठनों में कई पद संभाले. वह स्वदेशी जागरण मंच के सह-संयोजक, संघ परिवार की आर्थिक शाखा और सीमा जन कल्याण समिति के महासचिव भी रहे हैं.

2014 में दर्ज की रिकॉर्ड जीत

2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शेखावत को जोधपुर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया. इस चुनाव में शेखावत ने 4,10,051 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की. एक सांसद के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनकी प्रमुख उपलब्धियों में से एक जोधपुर हवाई अड्डे का विस्तार रहा है. शेखावत Quora पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय राजनीतिज्ञ हैं.

2019 में भारी मतों से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया

2019 लोकसभा चुनाव में गजेंद्र शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2.74 लाख वोटों से हराया था. शेखावत सांसद और केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के किसान विंग भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की सफाई, कहा- टेप में मेरी आवाज़ नहीं, किसी भी जांच के लिए हूं तैयार

राजस्थान टेप कांड: हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता संजय जैन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के खिलाफ भी केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget