एक्सप्लोरर

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की सफाई, कहा- टेप में मेरी आवाज़ नहीं, किसी भी जांच के लिए हूं तैयार

राजस्थान तथाकथित टेप कांड पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि वो मेरी आवाज़ नहीं है. मैं मारवाड़ी हूं और टेप में बीकानेरी आवाज है.

जयपुर: राजस्थान सियासी संकट के बीच बीजेपी और कांग्रेस में खींचातानी जारी है. आज सुबह कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2 वीडियो टेप जारी किए थे. इसमें बीजेपी नेता संजय जैन और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की आवाज़ बताई गई थी. टेप में कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देने की बात की जा रही थी. इसके बाद जयपुर पुलिस ने संजय जैन को हिरासत में ले लिया और गजेंद्र शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज की. अब गजेंद्र शेखावत ने मामले पर सफाई दी है.

किसी भी जांच के लिए तैयार हूं- गजेंद्र शेखावत

मामले पर सफाई देते हुए गजेंद्र शेखावत ने टेप कांड में शामिल होने की बात को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि टेप में मेरी आवाज़ नहीं है. मैं मारवाड़ी हूं और टेप में बीकानेरी आवाज़ है. पुलिस बुलाएगी तो पूछताछ के लिए जाऊंगा. कांग्रेस मेरी आवाज़ साबित करे. मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं.

गजेंद्र शेखावत के खिलाफ षडयंत्र रच रही है कांग्रेस- बीजेपी

टेप कांड को लेकर आरापों पर बीजेपी ने कांग्रेस पर पटलवार किया. बीजेपी ने कहा कि ये गजेंद्र शेखावत के खिलाफ षडयंत्र है. कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है. ऑडियो टेप की जांच होनी चाहिए. सरकार बनने के पहले दिन से ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत के गुट में विवाद था, दोनों के समर्थक शुरुआत से सड़क पर थे. घर की लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच गई है. कांग्रेस बीजेपी पर गलत आरोप लगा रही है.

आज सुबह कांग्रेस ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर कई संगीन आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कल 2 ऑडियो टेप सामने आए हैं. कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है. भंवर बोल रहे हैं कि अमाउंट की बात हो गई है. संजय जैन बोल रहे हैं कि साहब को बता दिया है.

वहीं, दूसरे ऑडियो टेप में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की आवाज़ होने का आरोप लगाया. सुरजेवाला ने कहा कि दूसरे ऑडियो में केंद्रीय गजेंद्र शेखावत की आवाज़ है. इस ऑडियो में भी पैसों को लेकर बातचीत हो रही है. गजेंद्र शेखावत के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

कांग्रेस ने विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा की सदस्यता निलंबित की

कांग्रेस ने इससे पहले मामले पर कार्रवाई करते हुए विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा की सदस्यता निलंबित कर दी है. बता दें कि विश्वेंद्र सिंह गहलोत सराकर में मंत्री थे. हालांकि, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भंवर लाल शर्मा ने भी ऑडियो टेप को फर्जी बताया है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान टेप कांड: हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता संजय जैन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के खिलाफ भी केस दर्ज

राजस्थान: कांग्रेस ने ऑडियो टेप जारी कर बीजेपी पर लगाए संगीन आरोप, पायलट समर्थक दो विधायकों को किया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
Israel-Iran War: ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
पालतू बिल्ली की मौत से सदमे में 20 साल की छात्रा, इस राज्य में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया
बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी से CBI ने की 8 घंटे पूछताछ, अगले दिन फिर बुलाया

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget