एक्सप्लोरर

School Bomb Threat: कौन है जो स्कूलों को बम से उड़ाने की दे रहा धमकी? दिल्ली के बाद गुजरात के ई-मेल का भी निकला विदेशी कनेक्शन

Who is threatening schools: राजधानी दिल्ली के बाद अब गुजरात के भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ई-मेल के जरिए दी गई इन धमकियों का भी विदेशी कनेक्शन सामने आ रहा है.

Bomb Blast threat to Gujarat Schools: दिल्ली के लगभग 200 स्कूलों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी के बाद अब ऐसी ही हरकत गुजरात की राजधानी में भी की गई है. गुजरात के अहमदाबाद शहर के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए ये धमकी दी गई है. शुरुआत में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अहमदाबाद के कम से कम 6 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं. धमकी के तुरंत बाद प्रशासन भी एक्शन में आ गया. जानकारी मिलते ही स्कूलों में क्राइम ब्रांच की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गईं और पड़ताल शुरू कर दी गई. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी साइबर क्राइम ब्रांच लवीना सिन्हा ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल का डोमेन भारत का नहीं है. यानी इन ई-मेल का भी विदेशी कनेक्शन निकल कर सामने आ रहा है. उन्होंने कहा, 'अहमदाबाद के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है. अब तक 6 स्कूलों को धमकी मिली है और उन्होंने हमें सूचना दी है. ये धमकियां हाल ही में दिल्ली में दी गई धमकियों की तर्ज पर ही दी गई हैं.' 

चंद दिनों पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भी लगभग 200 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे. इन धमकियों के बाद दर्ज प्राथमिकी (FIR) में दिल्ली पुलिस ने बताया था कि ये हरकत हड़कंप मचाने के इरादे से की गई थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने IPC की धारा 505 (2), धारा 507 और धारा 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया था. यानी धमकी देने, साजिश रचने और समुदायों के बीच नफरत फैलाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. 

दिल्ली के स्कूलों को भेजी धमकी का रशियन कनेक्शन

धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि ई-मेल जिस आइडी से भेजा गया था उसका कनेक्शन भारत से नहीं था. इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने रशियन मेलिंग सर्विस कंपनी mail.ru से संपर्क किया और इंटरपोल के जरिए धमकी भेजने वाले ई-मेल की जानकारी मांगी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने CBI से भी मदद मांगी है. दिल्ली में स्कूलों को जिस ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी, उसने वीपीएन का सहारा लिया था.

वीपीएन यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए धमकी देने वाला शख्स अपनी पहचान छिपाना चाहता था. हालांकि पुलिस लगातार उसका पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. अब अहमदाबाद के स्कूलों को धमकी देने का भी विदेशी कनेक्शन निकल रहा है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि गुजरात के स्कूलों को कहां से धमकी दी गई है और क्या इसका भी रूस से ही कोई कनेक्शन निकल रहा है? 

पुंछ आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों का स्केच जारी, सेना का ऐलान- 'पता दो और 20 लाख ईनाम लो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget