एक्सप्लोरर

कौन हैं देश के नए विदेश सचिव डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला, जानिए- पद संभालते क्या बड़ी बात कही

डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज भारत के 33वें विदेश सचिव की ज़िम्मेदारी संभाल ली है. उन्होंने विदेश सचिव विजय गोखले की जगह ली है. आइए जानते हैं कौन हैं डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला.

नई दिल्ली: डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज भारत के 33वें विदेश सचिव की ज़िम्मेदारी संभाल ली है. उन्होंने विदेश सचिव विजय गोखले की जगह ली है. आइए जानते हैं कौन हैं डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला. डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच अधिकारी हैं. इनका शुमार एक कुशल राजनयिक के तौर पर होता है. बीते 35 सालों के करियर में वे अनेक ज़िम्मेदारियां संभाल चुके हैं. वो अमेरिका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं.

इस मौके पर उन्होंने कहा- मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं ये आश्वासन देता हूं कि इस काम को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करूंगा. मेरे वरिष्ठ साथियों ने जो स्टैंडर्ड सैट किए हैं उन पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा.

दिल्ली चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी का नया नारा, 'अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल' 

हर्षवर्धन श्रृंगला ने नई दिल्ली और विदेशों में विभिन्न पदों पर काम किया है. अमेरिका से पहले वे बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त और थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं. साथ ही फ्रांस (यूनेस्को), यूएसए (यूएन, न्यूयॉर्क); वियतनाम (हनोई और हो ची मिन्ह सिटी); इज़राइल और दक्षिण अफ्रीका (डरबन) में भी विभिन्न राजनयिक ज़िम्मेदारियां निभा चुके हैं.

याद रहे कि नए विदेश सचिव नामित होने के बाद गत 15 जनवरी से वे विदेश मंत्रालय में ही तैनात होकर मुख्यालय में कामकाज की जानकारी ले रहे थे.

CAA पर तीन महीने का कोर्स करवाएगी यूपी की यूनिवर्सिटी, परीक्षा के बाद सर्टिफिकेट भी मिलेगा

डॉ श्रृंगला बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और मालदीव जैसे पड़ोसी मुल्कों के बारे में काफी अच्छी समझ रखते हैं. नई दिल्ली में बतौर संयुक्त सचिव वो इन मुल्कों से सम्बंधित डिवीजन के प्रभारी भी रह चुके हैं. इतना नहीं उन्होंने सार्क मामलों और नेपाल व भूटान के साथ काम करने वाले उत्तरी डिवीजन के निदेशक के रूप में भी ज़िम्मेदारी संभाली है. बंगलादेश में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर उनके कार्यकाल को दोनों देशों के सम्बन्धों में तालमेल बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जाता है.

राजधानी दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक करने और भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने से पहले डॉ श्रृंगला कॉर्पोरेट और सार्वजनिक क्षेत्रों में भी काम कर चुके हैं. उन्हें आर्थिक कूटनीति का अच्छा जानकर माना जाता है. डॉ श्रृंगला अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं के अलावा फ्रेंच, वियतनामी और नेपाली भाषा भी बखूबी बोलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget