एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी का नया नारा, 'अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल'

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने कैंपेन की पंचलाइन बदल दी है. अब पार्टी की नई पंचलाइन है 'अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल'.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने कैंपेन की पंचलाइन बदल दी है. अब पार्टी की नई पंचलाइन है 'अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल'. विधानसभा चुनाव के कैम्पेनिंग की शुरुआत पार्टी ने 'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल' के नारे से की थी.

जानकारी के मुताबिक पहले से तय रणनीति के तहत इस नए नारे के साथ आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार जारी रखेगी. इस बदलाव के बाद दिल्ली में जगह जगह लगे आम आदमी पार्टी के पोस्टर और होर्डिंग भी बदले गए हैं.

इन होर्डिंग्स में अरविंद केजरीवाल की उन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है जिससे उनकी परिवार के बड़े बेटे वाली छवि को लोगों तक पहुँचाया जा सके. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पिछले कई दिनों से अपने भाषण में खुद को दिल्ली वालों के परिवार का बड़ा बेटा बताते आये हैं.

CAA पर तीन महीने का कोर्स करवाएगी यूपी की यूनिवर्सिटी, परीक्षा के बाद सर्टिफिकेट भी मिलेगा

हाल ही में आम आदमी पार्टी ने 'मेरा वोट काम को, सीधे केजरीवाल को' कैम्पेन की शुरुआत की है. आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि दिल्ली में वोटिंग दिल्ली के मुद्दों पर, और केजरीवाल सरकार के कामों पर हो.

यही वजह है कि पार्टी अलग अलग कैम्पेन के ज़रिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक अपनी सरकार की उपलब्धियां पहुँचाना चाहती है.

सलमान खान की 'राधे' में 20 मिनट के क्लाइमैक्स की शूटिंग पर खर्च होंगे 7.5 करोड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की जुबान भी बेकाबू होती जा रही है. शाहीन बाग पर आपत्तिजनक बयान देने वाले पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित बयान दिया है. प्रवेश वर्मा ने कहा है कि सीएम केजरीवाल आतंकवादी हैं और अगर अपनी बहन-बेटियों को बचाना है तो उन्होंने भगाना होगा.

इससे पहले सोमवार को प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग पर भी आपत्तिजनक बयान दिया. प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘’लाखों लोग वहां (शाहीन बाग) इकट्ठा होते हैं. दिल्ली के लोगों को सोच समझ कर फैसला लेना होगा. वह आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें मारेंगे. आज वक्त है. मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget