एक्सप्लोरर

CAA पर तीन महीने का कोर्स करवाएगी यूपी की यूनिवर्सिटी, परीक्षा के बाद सर्टिफिकेट भी मिलेगा

प्रयागराज की उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन युनिवर्सिटी द्वारा CAA पर शुरू किया गया यह स्पेशल सर्टिफिकेट कोर्स सिर्फ तीन महीने का है. देश का कोई भी नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर इस खास कोर्स में एडमिशन ले सकता है.

प्रयागराज: सीएए पर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं. विपक्ष लगातार दावा कर रहा है कि सरकार बहुत जल्द एनआरसी भी लाने वाली है. जैसे जैसे प्रदर्शन बढ़ रहे हैं वैसे वैसे लोगों में दुविधा भी बढ़ रही है. सामान्य लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर होने क्या वाला है. ऐसे में लोगों को इसकी हकीकत से रूबरू कराने के मकसद से यूपी की ओपन युनिवर्सिटी ने CAA पर स्पेशल कोर्स की शुरुआत की है.

प्रयागराज की उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन युनिवर्सिटी द्वारा CAA पर शुरू किया गया यह स्पेशल सर्टिफिकेट कोर्स सिर्फ तीन महीने का है. देश का कोई भी नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर इस खास कोर्स में एडमिशन ले सकता है.

तीन महीने के बाद लिखित परीक्षा होगी जिसमें पास होने वाले सभी लोगों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इस कोर्स की कीमत केवल 500 रुपये है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक हफ्ते में ही करीब 90 लोगों ने इस कोर्स में एडमिशन लिया है. ऐसा माना जा रहा है कि कोर्स में एडमिशन लेने वालों की संख्या एक हज़ार का आंकड़ा पार कर सकती है.

सलमान खान की 'राधे' में 20 मिनट के क्लाइमैक्स की शूटिंग पर खर्च होंगे 7.5 करोड़

युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर केएन सिंह के मुताबिक़ तीन महीने के स्पेशल सर्टिफिकेट कोर्स में दुनिया भर में नागरिकता क़ानून की स्थिति, भारत के पड़ोसी देशों में नागरिकता के नियमों और देश में नागरिकता क़ानून में बदलाव की ज़रूरतों समेत कई चैप्टर शामिल किये गए हैं.

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए लिखित मटीरियल उनके पते पर भेज दिए जाएंगे. इसके साथ ही प्रयागराज समेत सूबे के कुछ दूसरे प्रमुख सेंटर्स पर सीएए के जानकारों का लेक्चर कराए जाने की भी तैयारी है.

वोडाफोन प्रीपेड का इस्तेमाल करते हैं तो इन बेहद सस्ते प्लान्स के बारे में भी जान लीजिए

वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर केएन सिंह का कहना है कि CAA को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है. लोग इसके बारे में जानकारी चाहते हैं, इसीलिये इस कोर्स की शुरुआत की गई है.

गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ युनिवर्सिटी ने भी CAA की पढ़ाई कराने का एलान किया था. हालांकि लखनऊ युनिवर्सिटी में सिर्फ एक चैप्टर ही रखा गया है, जबकि राजर्षि टंडन ओपन युनिवर्सिटी ने इस पर नया कोर्स ही शुरू किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget