एक्सप्लोरर

3 बार के सांसद, 3 बार के विधायक, जानें कौन हैं ओम बिरला, जो दूसरी बार चुने गए लोकसभा स्पीकर

ओम बिरला हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राजस्थान की कोटा सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए. 2014 में पहली बार कोटा सीट से सांसद चुने गए थे. सांसद बनने से पहले बिरला 3 बार विधायक भी रहे.

कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का स्पीकर चुना गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर ध्वनिमत से ओम बिरला को स्पीकर चुना गया. ओम बिरला ने लोकसभा स्पीकर के इस चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार और 8 बार के सांसद के सुरेश को हराया. 

स्पीकर चुने जाने के बाद पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ओम बिरला को बधाई देने पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी से भी हाथ मिलाया. इसके बाद पीएम मोदी, राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ओम बिरला को अध्यक्ष के आसन तक लेकर गए. 

तीसरी बार सांसद चुने गए बिरला

ओम बिरला हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राजस्थान की कोटा सीट से तीसरी बार सांसद चुने गए. कांग्रेस ने उनके सामने भाजपा से आए प्रहलाद गुंजल को खड़ा किया था. बिरला ने गुंजल को 41 हजार से अधिक वोटों से हराया. बिरला को मंगलवार को एनडीए की ओर से सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया गया था.

- ओम बिरला 2014 में पहली बार कोटा सीट से सांसद चुने गए थे. इसके बाद वे 2019 और 2024 में भी सांसद चुने गए.

- ओम बिरला करीब दो दशक में लगातार दूसरी बार स्पीकर बनने वाले पहले नेता बन गए हैं. उनसे पहले 2014 से 2019 तक सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं. हालांकि, ओम बिरला बीजेपी के ऐसे पहले नेता बन गए हैं जो लगातार दो बार लोकसभा अध्यक्ष चुने गए. 

- ओम बिरला से पहले 1985 में कांग्रेस के बलराम जाखड़ लगातार दो बार लोकसभा स्पीकर चुने गए थे.

- 1962 में जन्में बिरला को पर्दे के पीछे रहकर संगठन के लिए काम करने वाला नेता माना जाता है. उन्होंने 1987 में बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़कर राजनीति में एंट्री ली. ओम बिरला राजस्थान की कोटा दक्षिण सीट से 2003 से 2014 तक विधायक भी रहे. 

-2019 में सबको चौंकाते हुए लोकसभा अध्यक्ष के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया गया.  बिरला पहले ऐसे लोकसभा अध्यक्ष हैं जिनके कार्यकाल में कोई लोकसभा उपाध्यक्ष नहीं चुना गया. बिरला के नाम संसद के पुराने और नए दोनों भवनों में लोकसभा की अध्यक्षता करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

ओम बिरला के पास कितनी संपत्ति?

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था. उनके हलफनामे के मुताबिक, ओम बिरला पर 10.62 करोड़ रुपये की संपत्ति है.इतना ही नहीं उनके पास किसी भी प्रकार की कोई देनदारी नहीं है. 

हलफनामे के मुताबिक, ओम बिरला के पास 40,000 रुपये कैश है, जबकि पत्नी के पास 30,000 रुपये की नकदी है. ओम बिरला के बैंक खातों में 1.32 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के बैंक खातों में जमा राशि करीब 94 लाख रुपये है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget