एक्सप्लोरर

बादल पर हमला करने वाले का है पाकिस्तान से कनेक्शन, जानिए कौन है नारायाण सिंह चौरा

Attack on Sukhbir Singh Badal: हमलावर नारायण सिंह चौरा आतंकवादी समूह खालिस्तान लिबरेशन आर्मी का सदस्य रह चुका है. वह 1984 में पाकिस्तान गया और वहां पंजाब में हथियारों की तस्करी में मददगार रहा है.

Sukhbir Singh Badal Attack Bullets Fired: पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर बुधवार (4 दिसंबर 2024) को हमला हो गया. सुबह करीब 9 बजे जब सुखबीर बादल सेवा कर रहे थे तभी एक शख्स ने उन पर गोली चलाई.

मौके पर मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले को दबोच लिया और पीटते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर कर लिया है. वहीं, दूसरी तरफ सुखबीर बादल सलामत हैं. वह गुरुद्वारे में श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे. आइए जानते हैं कौन है बादल पर गोली चलाने वाला.

खालिस्तानी आतंकी रह चुका है आरोपी

आरोपी की पहचान नारायाण सिंह चौरा के रूप में हुई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वह आतंकवादी समूह खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (अब निष्क्रिय) का सदस्य रह चुका है. वह जेल से फरार होने में सजा काट चुका है.

पाकिस्तान से भी कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक, वह 1984 में पाकिस्तान जा चुका है. वहां वह पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मदद करता था. पाकिस्तान में रहते हुए वह कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिख चुका है. वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है. नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है

लंबे समय से कर रहा था रेकी

सूत्रों के अनुसार, आरोपी नारायाण सिंह चौरा मंगलवार को भी श्री हरमंदिर साहिब में घूमता देखा गया था. वहीं खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट थी और उस पर नजर रख रही थी. अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुखबीर बादल की सुरक्षा में कोताही बरती है. वहीं एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. हमलावर कल भी यहां था. आज उसने सबसे पहले गुरु जी को नमन किया, फिर हमला किया, लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया.

ये भी पढ़ें

कुछ लोगों के शरीर पर नहीं होता है फास्ट फूड का असर, जानें शरीर पर क्यों नहीं आती है चर्बी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget