एक्सप्लोरर

कुछ लोगों के शरीर पर नहीं होता है फास्ट फूड का असर, जानें शरीर पर क्यों नहीं आती है चर्बी

Health Tips: कुछ लोग बिना खाए ही मोटापे का शिकार हो जाते हैं और कुछ खाकर भी स्लिम ट्रिम रहते हैं. क्या आप जानते हैं इसका क्या है कारण.

Not Gaining Weight Even After Eating Fast Food: अक्सर आपने कई लोगों को देखा होगा जो इस बात से परेशान रहते हैं कि बिना कुछ खाए भी उनका वजन तेजी से बढ़ता है. जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कितना भी खा लें उनके शरीर पर चर्बी चढ़ती ही नहीं है. आपने अपने आसपास ही कई लोगों को देखा होगा जो फास्ट फूड या जंक फूड खाना तो दूर उसे देखने से भी डरते हैं, उन्हें लगता है कि जंक फूड खाते ही उनका वेट गेन होने लगेगा.

वहीं इस जमात में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो रोजाना अपनी मनपसंद चीजें खाते हैं या जंक फूड का स्वाद चखते हैं लेकिन उनका वजन 1 इंच भी नहीं बढ़ता. यानी कुछ लोग बिना खाए ही मोटापे का शिकार हो जाते हैं और कुछ खाकर भी स्लिम ट्रिम रहते हैं. क्या आप जानते हैं इसका क्या है कारण. 

यह भी पढ़ें :दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम, बस खाने में कम कर दें ये एक चीज

कुछ लोगों के शरीर पर क्यों नहीं होता फास्ट फूड का असर

जाहिर है आपके मन में भी यह सवाल उठना लाजिमी है कि जंक फूड या फास्ट फूड जिसमें अच्छी खासी मात्रा में चीज, मेयोनेज़ और वजन बढ़ाने वाली चीजें होती हैं उसे खाकर भी कुछ लोगों के शरीर पर चर्बी क्यों नहीं चढ़ती. तो चलिए आज हम आपको देते हैं इस बात का जवाब. दरअसल कुछ लोगों को फास्ट फूड खाने के बाद भी मोटापा इसलिए नहीं चढ़ता क्योंकि इसके पीछे उनकी जींस, मेटाबॉलिज्म और लाइफस्टाइल काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं. 

स्टडी में हुआ खुलासा 

दरअसल इसे लेकर एक स्टडी की गई थी जिसकी रिपोर्ट में बताया गया था कि जो लोग बिना मेहनत किए ही स्लिम ट्रिम रहते हैं उसके लिए उनकी जींस जिम्मेदार होती है. यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज के रिसचर्स ने इस स्टडी को किया था जिसमें उन्होंने पाया कि कुछ लोगों में जींस की ऐसी सीरीज मौजूद होती है जो उनके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है या फिर शरीर के फैट को तेजी से काम करती है.

अक्सर आपने देखा होगा कि जिनके पेरेंट्स या फिर परिवार के लोग दुबले पतले होते हैं उनके बच्चे भी अक्सर स्लिम ट्रिम नजर आते हैं वही जिनके पेरेंट्स हेल्दी होते हैं उनके बच्चों में भी मोटापा नजर आता है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

फैमिली हिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका 

इस स्टडी में शामिल 40% पतले लोगों ने बताया कि उन्हें खाने का बहुत ज्यादा शौक है उनका जो मन करता है वह सब खाते हैं फिर भी वजन नहीं बढ़ता. शोधकर्ताओं का मानना है कि कुछ लोगों में खास तरह की जींस होती है. इस जींस की जांच करने पर ही यह पता चल पाएगा कि शरीर में यह किस तरह से काम करती है.

ऐसे रह सकते हैं फिट 

सिर्फ जींस नहीं बल्कि नींद का पैटर्न, जीवनशैली, शराब की मात्रा, भोजन और शारीरिक गतिविधियों से भी वजन पर प्रभाव पड़ता है. इसलिए, अगर आप वास्तव में स्लिम होना चाहते हैं, तो केवल कम खाने या अधिक चलने पर ध्यान न दें, बल्कि अपनी जीवनशैली की आदतों में बदलाव करें. यह प्रभावी ढंग से वजन कम करने में मदद करेगा और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करेगा. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना..

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget