एक्सप्लोरर

कौन हैं नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिन्हें BJP ने बनाया राष्ट्रीय संगठक? संभाल चुके हैं ये बड़ी जिम्मेदारी

Nagendra Nath Tripathi: बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक बनाया गया है. अभी तक बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व उनके पास था.

भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव करने में जुटी हुई है. हाल ही में चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद सोमवार (1 जून) को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को बीजेपी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) बनाया गया है. उनका केंद्र दिल्ली रहेगा. अभी तक वह बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे.

यूपी,बिहार-झारखंड में संगठन को दी धार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के उन प्रमुख संगठनकर्ताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने लंबे समय तक पर्दे के पीछे रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया है. वो भाजपा के बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले वह करीब आठ वर्षों तक उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री भी रह चुके हैं.

संघ में लंबे समय तक रहे सक्रिय

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले (तत्कालीन बस्ती) के बेलौली गांव में किसान परिवार में जन्मे नागेंद्र नाथ त्रिपाठी अपने माता-पिता गिरिजा पति त्रिपाठी और गणेशा देवी की बच्चों में सबसे बड़े हैं. स्कूली शिक्षा के दौरान बस्ती में ही उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुआ. संघ में लंबे समय तक सक्रिय रहने के दौरान उन्होंने प्रचारक के रूप में काम किया और युवाओं के बीच वैचारिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत किया

2011 में बिहार बीजेपी के बने संगठन महामंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी उन्होंने जिम्मेदारियां निभाईं, जहां उनकी पहचान एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में बनी. साल 2003 में उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया. इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और चुनावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. उत्तर प्रदेश में लगभग आठ वर्षों तक जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्ष 2011 में उन्हें बिहार भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया.

यूपी चुनाव से पहले BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, नई टीम पर दिल्ली में होगा फैसला

2021 में बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बने

अगस्त 2021 में भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बिहार और झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया. यह पद संगठनात्मक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पार्टी और संघ के बीच समन्वय के साथ-साथ चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी भी संभालता है. सार्वजनिक मंचों पर उनकी मौजूदगी भले कम दिखती हो, लेकिन संगठनात्मक फैसलों और रणनीतिक बैठकों में उनकी भूमिका बेहद प्रभावशाली मानी जाती है.

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष

 

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - 25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - 25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Advertisement

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget