एक्सप्लोरर

Nuh Violence: मंदिर से 2500 लोगों को बचाने वाली एडीजीपी ममता सिंह कौन हैं? गृह मंत्री ने भी की तारीफ

Who is Mamata Singh: हरियाणा के नूंह में यात्रा के दौरान हुई हिंसा में नल्लहड़ मंदिर में फंसे लोगों को बचाने में सफल रहीं एडीजीपी ममता सिंह की काफी चर्चा हो रही है. वो कौन हैं जानें.

Nuh Violence: गुरुग्राम में भीड़ के एक मस्जिद पर किए गए हमले में इसके नायब इमाम की मौत हो गई. इसी के साथ हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की शोभा यात्रा को रोकने की कोशिश करने पर भड़की हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई है. कई पुलिस गांडियों को फूंक दिया गया.  

ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में नूंह जिले में यात्रा के दौरान हुई हिंसा में नल्लहड़ मंदिर में 2500 फंसे लोगों को बचाने में सफल रहीं लेडी सिंघम अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) यानी एडीजीपी ममता सिंह की बहादुरी और दिलेरी की काफी तारीफ हो रही हैं. इसको लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी उनकी दिलेरी की सराहना करते हुए बताया कि एडीजी ममता सिंह ने ये काम कैसे किया. 

अनिल विज ने कहा, ''मंदिर में जब बड़ी संख्यों में लोगों को बंदी बना लिया गया था. यहां से निकलना काफी मुश्किल था. मंदिर के अंदर से ही जिम्मेवार लोगों ने मेरे पास गूगल लोकशन भेजी. मैंने ये बात प्रशासन को कही तो ममता सिंह ने बड़ी दिलेरी के साथ पुलिस फोर्स को लीड किया. उन्होंने सारे लोगों को छुड़ाया.''

ममता सिंह कौन है?
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ममता सिंह 1996 बैच की आईपीएस अधिकाऱी हैं. एमएमबीएस यानी डॉक्टर बनने की पढ़ाई छोड़कर पुलिस सेवा में आई ममता सिंह के तेवर कानून व्यवस्था को लेकर काफी सख्त रहे हैं. वो बाबा राम रहीम की मुंह बोली बेटी हरमनप्रीत सिंह से निपटने को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं.  

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, ममता सिंह को राष्ट्रपति से भी पदक मिल चुका है. इसके अलावा  मानवाधिकार आयोग की कई जांच में ममता सिंह के योगदान पर सुप्रीम कोर्ट उनकी तारीफ कर चुका है.

ममता सिंह क्या बोली?
एडीजीपी ममता सिंह न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हिंसा से सबसे ज्यादा नूंह प्रभावित है. नूंह के बाहर कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. इसको लेकर जांच जारी है. हमने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार भी किया. 

गुरुग्राम में भी फैली हिंसा
पुलिस ने बताया कि नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई. शहर के सेक्टर-57 में भीड़ के हमले में 26 वर्षीय इमाम की मौत हो गई और एक मस्जिद में आग लगा दी गई. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि भीड़ ने गोलियां चलाईं, जिसके कारण दो लोग घायल हो गए और इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.  अधिकारी ने बताया कि मृतक इमाम की पहचान बिहार निवासी साद के रूप में हुई है. 

नूंह में किसकी जान गई?
नूंह में हिंसा के दौरान सोमवार को घायल हुए दो और लोगों ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान होमगार्ड नीरज, गुरसेवक और भादस गांव निवासी शक्ति के रूप में हुई है. हिंसा में मारे गए चौथे व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है.  नूंह में हिंसा के दौरान घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं. पुलिस ने दंगे के संबंध में जिले में 11 एफआईआर दर्ज की हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है. 

ये भी पढ़ें- Haryana Violence: नूह में हिंसा के बाद प्रशासन ने की शांति वार्ता की बैठक, लोगों से अपील- 'अफवाहों पर ध्यान न दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget