एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: कौन है केपी गोसावी? जिसे पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी केस में किया गिरफ्तार

Mumbai Drugs Case: किरण गोसावी का नाम क्रूज ड्रग्स के बाद सबसे पहले उस वक्त सामने आया था जब उसने शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.

Aryan Khan Drugs Case: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गवाह केपी गोसावी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. केपी गोसावी को पुणे पुलिस ने एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. हम जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर केपी गोसावी कौन है और आखिर पुणे पुलिस ने इसे क्यों गिरफ्तार किया है. किरण गोसावी का नाम क्रूज ड्रग्स के बाद सबसे पहले उस वक्त सामने आया था जब उसने शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उस वक्त आम लोगों को लग रहा था कि वो एनसीबी का ही कोई अधिकारी है. मीडिया में भी कई जगह ये खबर चली थी. लेकिन बाद में एनसीबी की ओर से ये स्पष्ट किया गया कि वो एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है और क्रूज ड्रग्स मामले में 10 स्वतंत्र गवाहों में से एक है.

आर्यन के साथ सेल्फी हुई थी वायरल

मुंबई में कथित क्रूज ड्रग्स पार्टी से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के वक्त भी केपी गोसावी (KP Gosavi) पुलिस के साथ मौजूद था. पुलिस की ओर से उसे मुख्य गवाह बताया गया. उसी वक्त आर्यन खान के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. केपी गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया कि केपी गोसावी वसूली के धंधे में है और अब तक करोड़ों की जबरन वसूली की. बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा था कि इस वसूली के धंधे में एनसीबी के जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े भी शामिल हैं. गवाह ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी द्वारा 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. राशि की मांग करने वालों में केपी गोसावी भी शामिल हैं.

नौ स्वतंत्र गवाहों में से एक है केपी गोसावी

केपी गोसावी, जो मुंबई क्रूज ड्रग्स के मामले में नौ स्वतंत्र गवाहों में से एक है. केपी गोसावी को अक्टूबर में मलेशिया में नौकरी की पेशकश के बहाने पुणे के एक व्यक्ति को कथित रूप से ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. शिकायतकर्ता चिन्मय देशमुख ने गोसावी पर 3.09 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया. देशमुख ने कहा कि गोसावी ने मलेशिया में होटल उद्योग में कुछ रिक्तियों के बारे में सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन डालने के बाद संपर्क किया. मलेशिया में नौकरी का वादा करते हुए गोसावी ने सामूहिक रूप से उससे 3.09 लाख रुपये किश्तों में लिए. हालांकि, उसने न तो उसे नौकरी की पेशकश की और न ही उसके पैसे वापस किए.

Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े पर विजिलेंस जांच तेज, पत्नी क्रांति ने सीएम उद्धव से लगाई न्याय की गुहार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत, राहुल गांधी ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget