एक्सप्लोरर

Coronavirus को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन में तीन हफ्ते का लॉकडाउन, इन देशों में भी हुई सख्ती

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने लिए ब्रिटेन में तीन हफ्ते के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है. पीएम बोरिस जॉनसन ने देश को संबोधित करते हुए लोगों से घर पर ही रहने की अपील की.

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लोगों की आवाजाही पर तीन हफ्ते के लिए सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं. वायरस के चलते देश में अब तक कुल 335 लोगों की मौत हो चुकी है.

सोमवार को देश के नाम संबोधन में पीएम बोरिस ने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री अपने लोगों पर इस तरह का दबाव नहीं बनाना चाहता लेकिन हालात इस तरह के हैं कि उन्हें लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने और दो से अधिक लोगों के जुटने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ा है.

लोगों को अपने घर से केवल बहुत जरूरी सामानों के लिए बाहर निकलने का संदेश देते हुए जॉनसन ने कहा, "आज शाम से मैं ब्रिटेन के लोगों को बहुत साधारण निर्देश दे रहा हूं, आप घर पर ही रहें."

जरूरी सामान खरीदने की होगी इजाजत

प्रतिबंद के दौरान लोगों को केवल जरूरी सामान खरीदने, किसी चिकित्सीय जरूरत, किसी जरूरतमंद व्यक्ति की देखभाल या मदद के लिए या फिर काम के सिलसिले में आने-जाने की इजाजत होगी, लेकिन उसी सूरत में जब काम घर से नहीं हो सकता है.

'नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई'

प्रधानमंत्री ने कहा, "आपको दोस्तों से मुलाकात नहीं करनी है, अगर आपके दोस्त आपको मिलने के लिए बुलाते हैं तो आपको ना कहना होगा. जो परिवार के सदस्य आपके घर में नहीं रहते हैं उनसे आपको मुलाकात नहीं करनी है." जॉनसन ने चेताया कि जो भी इन सख्त नियमों का उल्लंघन करेगा उसे पुलिस की कार्रवाई का सामना करना होगा. इसी तरह की सख्ती दुनिया के अन्य देशों में भी देखने को मिल रही है.

फ्रांस में भी होगी सख्ती

फ्रांस भी इस वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन (बंद) के नियमों को सख्त करने वाला है, जिसके तहत वह व्यायाम को सीमित करेगा और खुले में लगने वाले बाजारों को बंद करेगा. प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा कि वह एक किलोमीटर से ज्यादा की जॉगिंग और खुले में लगने वाले बाजारों को बंद करने के लिए मंगलवार को एक आदेश पर साइन करेंगे. हालांकि स्थानीय अधिकारी कुछ मामलों में राहत देने की मांग कर सकते हैं.

अफ्रीका 21 दिनों के लिए बंद

वहीं अफ्रीका के सबसे इंडस्ट्रिलाइज इकोनॉमी और 5.7 करोड़ की आबादी वाले देश दक्षिण अफ्रीका में गुरुवार से 21 दिन के लिए राष्ट्रव्यापी बंद प्रभावी होगा. देश में कोविड-19 के मामले 402 पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने सोमवार को इसकी घोषणा की. रवांडा और ट्यूनीशिया के बाद दक्षिण अफ्रीका तीसरा अफ्रीकी देश है जिसने जरूरी आर्थिक गतिविधियों के अलावा सब काम रोक दिए हैं.

ये भी पढ़ें

दक्षिण कोरिया: एक महिला की लापरवाही की वजह से 5000 से भी ज्यादा लोग हुए कोरोना संक्रमित WHO ने जताई उम्मीद, भारत करे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अगुवाई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget