एक्सप्लोरर

Omicron: भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों को WHO ने कोरोना के नए वेरिएंट से किया अलर्ट

WHO : कई देशों की परेशानी बन चुके कोरोना (Covid-19) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से सतर्क रहने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है.

Corona New Variant: कई देशों की परेशानी बन चुके कोरोना (Covid-19) के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से सतर्क रहने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि है कि भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों को निगरानी बढ़ाने की जरूरत है. स्वास्थ्य उपाय को चुस्त रखना होगा. टीकाकरण का दायरा भी बढ़ाना होगा. दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेतरपाल ने कहा कि इस क्षेत्र के कई देशों में यूं तो कोरोना के मामले घटे हैं, लेकिन कई देशों में कोविड मामलों का इजाफा और नए ओमिक्रॉन वेरिएंट का सामने आना बताता है कि खतरा अभी बरकरार है. किसी भी कीमत पर हम सजगता कम करने का जोखिम नहीं उठा सकते. 

डब्ल्यूएचओ की यह चेतावनी भारत जैसे घनी आबादी वाले देश के लिए और भी अहमियत रखती है. कुछ महीने पहले ही कोविड-19 की गंभीर स्थिति यहां देखी गई थी. व्यापक टीकाकरण के बावजूद अभी तक भारत की आधी आबादी भी कोरोना-रोधी टीकों के दो डोज हासिल नहीं कर पाई है. भारत में कोविड-19 टीके के दोनों डोज ले चुके लोगों की सख्या अभी 43 करोड़ 15 लाख के करीब है.  

WHO ने और क्या कहा

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय आवाजाही और विभिन्न वेरिएंट के फैलाव और क्षमताओं पर नजर रखते हुए इंतजाम करना चाहिए.  डॉ. खेतरपाल के मुताबिक कोविड-19 वायरस को फैलने का जितना मौका मिलेगा, उतनी ही अधिक इस बात की गुंजाइश होगी कि यह वायरस म्यूटेट हो और इसके नए वेरिएंट सामने आएं

बता दें कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की अभी केवल 31 फीसदी आबादी ही पूरी तरह से टीका हासिल कर पाई है. वहीं 48 प्रतिशत या 100 करोड़ लोग अब भी ऐसे हैं जिनको कोरोना-रोधी टीका नहीं मिल पाया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी चेतावनी में कहा कि टीका हासिल कर चुके लोगों को भी पूरा एहतियात बरतने की जरूरत है. क्योंकि ऐसे लोग अन्य लोगों तक संक्रमण फैलाने के वाहक बन सकते हैं. भारत में अब तक 121 करोड़ लोग टीकाकरण के दायरे में आ चुके हैं. हालांकि अभी भारत की आधी आबादी भी कोरोना रोधी टीके के दो डोज हासिल नहीं कर पाई है.

ये भी पढ़ें

MP: पाबंदी हटते ही बढ़ने लगा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में इंदौर में मिले 12 नए मरीज

Corona के नए वेरिएंट से दहशत, विमान सेवा को लेकर स्वास्थ्य-गृह और उड्डयन मंत्रालय की चल रही बातचीत, जारी हो सकती है गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget