एक्सप्लोरर

Modi Cabinet Reshuffle: NDA में शामिल इन दलों को मिल सकता है मौका, अभी आठवले के अलावा मंत्रिमंडल में सब BJP से

Modi Cabinet Reshuffle: वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के चीफ रामदास आठवले के अलावा वर्तमान में कोई दूसरा मंत्री ऐसा नहीं है, जो एनडीए के सहयोगी दल का हो.

Modi Cabinet Reshuffle: नरेंद्र मोदी सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानि सात जुलाई को हो सकता है. कैबिनेट में 17 से 22 नए मंत्रियों को जगह मिल सकती है. किस-किस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल होने का मौका मिलेगा, इसको लेकर अब तस्वीरें साफ होने लगी है. वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के चीफ रामदास आठवले के अलावा वर्तमान में कोई दूसरा मंत्री ऐसा नहीं है, जो एनडीए के सहयोगी दल का हो.

मोदी कैबिनेट में पहले रामदास आठवले के अलावा एलजेपी से रामविलास पासवान थे, लेकिन उनका निधन हो गया. रामदास आठवले वर्तमान में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री हैं. वह राज्यसभा सांसद हैं.

NDA में शामिल इन दलों को मिल सकता है मौका

अपना दल-

चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में तीन से चार मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. जिसमें अपना दल से अनुप्रिया पटेल को जगह मिल सकती है.

लोक जनशक्ति पार्टी-

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम बिहार से पशुपति पारस का संभावितों में होना है. एलजेपी में पारस और चिराग गुट के वर्चस्व की जंग में शायद पांच सांसदों की ताकत रखने वाले पारस आगे निकलने में सफल हो रहे हैं.

जनता दल यूनाइटेड-

जेडीयू से आरसीपी सिंह, संतोष कुशवाहा या ललन सिंह में किसी एक को मौका मिल सकता है.

असम गण परिषद

असम में एनडीए की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) से भी कोई मंत्री बन सकता है.

पूर्व मुख्यमंत्री-

  • महाराष्ट्र से शिवसेना से बीजेपी में आए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे.
  • असम से पूर्व मुख्यमंत्री सरवानंद सोनोवाल.

पूर्व उप मुख्यमंत्री

  • बिहार से बीजेपी से सुशील मोदी. पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

इनके अलावा किस-किस को मिल सकता है मौका?

एमपी- मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम पक्का माना जा रहा है.

एमपी- मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह का नाम भी आ रहा है

महाराष्ट्र- कांग्रेस से बीजेपी में आए रणजीत नाइक निम्बलकर और हिना गावित का नाम हो सकता है. हिना गावित के पिता विजय कुमार एनसीपी में थे और मंत्री रहे हैं.

असम और पश्चिम बंगाल

पूरब की तरफ बढ़ें तो यहां असम और पश्चिम बंगाल पर निगाहें टिकी हैं. वहीं सहयोगी एजीपी से भी कोई मंत्री बन सकता है. पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय के शान्तनु ठाकुर. वहीं अनुसूचित जाति में असर रखने वाले निशीथ प्रामाणिक को मंत्री पद मिल सकता है.

लद्दाख ओडिशा और जम्मू कश्मीर

माना जा रहा है कि लद्दाख से बीजेपी सांसद जाम्यांग शेरिंग नाम्ग्याल मंत्री बन सकते हैं. इनके अलावा ओडिशा से लेकर राजस्थान और जम्मू कश्मीर तक एक दो मंत्री बनाने की बात है.

यह भी पढ़ें-

Monsoon India Update: जानिए- देश के किन किन राज्यों में मानसून पहुंच चुका है, इन राज्यों में हो रही है झमाझम बारिश

जानिए- दिल्ली, बिहार, झारखंड सहित किन 10 राज्यों में कोरोना का असर बिल्कुल कम हो चुका है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget