एक्सप्लोरर

Republic Day Parade: कभी इरविन स्टेडियम, कभी किंग्सवे तो कभी रामलीला मैदान, जानते हैं कर्तव्य पथ से पहले कहां होती थी रिपब्लिक डे की परेड

Republic Day Parade: भारत हर साल 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर गणतंत्रता दिवस का जश्न मनाता है, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं है. कर्तव्य पथ से पहले कई अलग-अलग जगहों पर गणतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता था.

Republic Day 2024: 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अमल में लाया गया और इसी के साथ देश की शक्तियां गणतांत्रिक व्यवस्था के जरिए देश की जनता के हाथों में सौंप दी गईं और भारत ने लोकतंत्र के पथ पर पहला और मजबूत कदम बढ़ाया. हर साल इस गौरवशाली लम्हे का जश्न मनाने के लिए देश की सामरिक और सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि गणतंत्र दिवस की परेड हमेशा से कर्तव्य पथ पर नहीं होती रही है. 

इरविन स्टेडियम में हुई थी पहली रिपब्लिक डे परेड

दरअसल गणतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए भारत की पहली रिपब्लिक डे परेड इरविन स्टेडियम में हुई थी. अब ये स्टेडियम मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम के तौर पर पहचाना जाता है. 26 जनवरी 1950 के दिन डॉ राजेंद्र प्रसाद ने देश के पहले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की और उसके बाद दरबार हॉल से पांच मील का सफर तय कर इरविन स्टेडियम पहुंचे और यहां भारत के गणतांत्रिक देश बनने का जश्न मनाया गया और पहली बार रिपब्लिक डे परेड की गई.

...और कहां-कहां हुई रिपब्लिक डे परेड?

गणतंत्रता दिवस के पहले समारोह में मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्नो थे. 1950 से 1954 तक गणतंत्र दिवस की परेड और समारोह अलग-अलग जगहों पर होता रहा. इस दौरान ये परेड इरविन स्टेडियम, किंग्सवे, लाल किला और रामलीला मैदान में हुई. हालांकि 1955 से ये परेड राजपथ पर होने लगी और उसी स्वरूप में ये आज भी जारी है.

किंग्सवे बना राजपथ और फिर यहीं होने लगी परेड

1955 से पहले तक राजपथ को ही किंग्सवे के तौर पर पहचाना जाता था, लेकिन 1955 से किंग्सवे का नाम राजपथ कर दिया गया और ये भारत के गणतंत्र दिवस के जश्न का स्थाई पता भी बन गया. अब इस राजपथ का नाम कर्तव्य पथ हो गया है और गणतंत्र दिवस की परेड बदस्तूर यहीं पर होती चली आ रही है. तब पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद को गणतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था.

Republic Day: 26 जनवरी पर 'स्पेशल गेस्ट' होंगी बनारस की दो महिला सफाईकर्मी, PM मोदी के लिए लाईं ये खास तोहफे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget