एक्सप्लोरर

VIRAL VIDEO: रास्ते में बैठे शेर से जब फॉरेस्ट गार्ड ने की हाथ जोड़कर विनती, देखिए फिर क्या हुआ ?

शेर को सामने पाकर कोई भी थरथर कांपने लगेगा लेकिन गुजरात के गिर के जंगलों से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फारेस्ट गार्ड रात के अंधेरे में रास्ते में बैठे शेर से हाथ जोड़कर विनती करता नजर आ रहा है.

गिर के जंगलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को फॉरेस्ट गार्ड द्वारा बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक ड्यूटी करने के बाद जब फॉरेस्ट गार्ड अपनी बाइक से घर जा रहा था उसी दौरान उसने रात के अंधेरे में बाइक की रोशनी में देखा कि एक शेर बीच सड़क पर विराजमान है. शेर को बीच सड़क पर इत्मीनान से बैठा देखकर फॉरेस्ट गार्ड ने अपना मोबाइल फोन निकाला और पूरे घटनाक्रम को अपने फोन पर रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.

इस दौरान धीरे-धीरे गार्ड शेर के पास पहुंच गया और उसने शेर से गुजराती में बात करने की कोशिश की. गार्ड ने शेर से विनती की कि वह रास्ता छोड़े दे. गार्ड ने कहा कि वह दिनभर तो उसी की सेवा में लीन रहता है इसलिए अब वो रास्ता छोड़कर उसे घर जाने दे.

गार्ड की विनती का हुआ शेर पर असर

गार्ड की गुजारिश का असर जैसे शेर पर हो गया और वह रास्ता छोड़कर चुपचाप जंगल की तरफ चला गया. शेर के जाने के बाद गार्ड भी अपने रास्ते चला गया. वहीं गार्ड की शेर से की गई विनती का ये दिलचस्प वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को गिर ईस्ट के वन अधिकारी डॉ. अंशुमान के द्वारा पोस्ट किया गया है. 32 सेकेंड के इस वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड महेश सोन्दर्वा नजर आ रहे हैं. वीडियो पोस्ट करने के साथ डॉ. अंशुमान ने लिखा है कि, शेर को प्यार करने वाले मेरे स्टाफ ने उससे रास्ता छोड़ने की गुजारिश की जिसे जंगल के राजा ने स्वीकार भी कर लिया. अंशुमान का कहना है कि उनके स्टाफ का शेरों के साथ बेहद खास रिश्ता है और वायरल वीडियो इस बात की तस्दीक करता है.

9 हजार लोग देख चुके हैं वीडियो

बता दें कि इस वीडियो को अब तक तकरीबन 9 हजार लोगों के द्वारा देखा जा चुका है. हालांकि इससे पहले भी मार्च 2020 में भी गुजरात के गिर से बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल उस वीडियो में एक शेर ने गुजरात के गांव पर सरपट दौड़ लगा दी थी और उसे देखऩे वाले भी जान बचाने की खातिर सिर पर पैर रखकर दौड़े थे. हालांकि इस वाले वीडियो के बारे में नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो कब का है लेकिन इस बात की जानकारी जरूर है कि इस वीडियो को गुजरात के माधवपुर में फिल्माया गया है.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान: खाने-पीने के अलावा सब्जियों के दाम में लगी आग, प्याज 90 रुपए किलो तो आलू हुआ 75 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget