एक्सप्लोरर

2000 Rupees Note: जब 2000 के नोट लॉन्च हुए थे, क्या-क्या तर्क दिए गए थे?

2000 Rupees Note Update: 2000 हजार रुपये के नोट जल्द ही चलन से बाहर होंगे. आरबीआई ने इसकी घोषणा कर दी है. 2016 में जब इसे लॉन्च किया गया था तो कई सुरक्षा फीचर्स के बारे में बताया गया था.

2000 Rupees Note News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार (19 मई) को घोषणा की कि 2000 रुपये के नोट चलन से बाहर किए जाएंगे. आरबीआई की घोषणा के मुताबिक, ये नोट इसी साल (2023) सितंबर तक चलन में रहेंगे. लोगों को इन नोटों को बैंकों में जाकर बदलना होगा. 23 मई से दो हजार रुपये के नोट बदले जा सकेंगे. आरबीआई ने यह भी कहा है कि एक बार में केवल 20,000 रुपये मूल्य के नोट ही बदले जा सकेंगे. वहीं, आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नए नोट ग्रहकों को देना बंद कर दें.

बता दें कि 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद 2000 हजार रुपये के नोट जारी किए गए थे. इसके अलावा 500 रुपये के नए नोट भी जारी किए गए थे लेकिन 1000 रुपये का नोट जारी नहीं किया गया था. आइये जानते हैं कि जब 2000 के नोट लॉन्च किए गए थे तब क्या-क्या तर्क दिए गए थे.

लॉन्च के वक्त 2000 रुपये के नोट के बारे में सामने आई थी ये जानकारी

  • 2000 रुपये का नोट आकार में 66mm चौड़ा और 166mm लंबा होगा. इसका रंग मैजेंटा बेस बताया गया था.
  • यह साफ कर दिया गया था कि इसमें नैनो जीपीएस चिप नहीं होगी.
  • नोट के लॉन्च से पहले चिप की अफवाह उड़ी थी और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसे लेकर खबर चली थी.
  • बताया गया था कि नोट की छपाई कर्नाटक के मैसूर में होगी.
  • नोटों पर मंगलयान और मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) की तस्वीरें और स्वच्छ भारत अभियान का लोगो और टैगलाइन भी होगी.
  • अन्य भारतीय नोटों की तरह 2000 रुपये के नोट में भी महात्मा गांधी की फोटो होगी, यह सेंटर में होगी.
  • नोट की मौलिकता को प्रमाणित करने के लिए मूल्यवर्ग अंक '2000' इसमें होगा.
  • नोट के बाईं तरफ 'आरबीआई', '2000' देवनागरी लिपि में होगा.
  • इसमें 2000 नंबर पारदर्शी तौर पर अंकित होगा जो प्रकाश के सामने दिखाई देगा.
  • नोट को जब आंखों के सामने 45 डिग्री के कोण पर रखा जाएगा तो '2000' मूल्यवर्ग की एक छिपी हुई तस्वीर सामने आएगी.
  • इसमें देवनागरी लिपि में 'भारत' लिखा हुआ एक सुरक्षा धागा होगा, जिसमें रंग परिवर्तन के साथ आरबीआई और 2000 भी लिखा होगा.
  • नोट को झुकाने पर धागे का रंग बदलेगा, जिससे इसके असली होने पुष्टि होगी.
  • नोट में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर और दाईं ओर आरबीआई का प्रतीक होगा. उनके आगे पोर्ट्रेट और इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क दिखाई देंगे.
  • नोट मे महात्मा गांधी की तस्वीर के दाईं ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक होगा.
  • नेत्रहीनों की सुविधा के लिए यह सात ब्लीड लाइनों और एक आयताकार आकार के साथ होगा.

यह भी पढ़ें- 2000 Rupees Note: 23 मई से 20000 रुपये की लिमिट तक बैंक से बदल सकेंगे 2000 रुपये के नोट, खातों में जमा कर सकते हैं नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
Explained: मंदिर, तलवार और हथियार! NCERT क्लास 9 में आपके बच्चों को क्या पढ़ाना चाह रहा?
मंदिर, तलवार और हथियार! NCERT नई किताबों में आपके बच्चों को क्या पढ़ाना चाहता है?
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'अब मैं घर से बाहर भी नहीं निकल सकती' आखिर क्यों ममता बनर्जी ने कहा ऐसा, जानें
'अब मैं घर से बाहर भी नहीं निकल सकती' आखिर क्यों ममता बनर्जी ने कहा ऐसा, जानें

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget