एक्सप्लोरर

जब 13 साल की उम्र में प्रियंका गांधी मिलीं अपने प्यार रॉबर्ट वाड्रा से, जानिए दिलचस्प बातें

प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से पहली मुलाकात के बारे में कहा कि वह उन्हें बहुत लंबे समय से जानती हैं. लगभग 18 साल से, वह पहली बार जब उनसे मिली थीं तब उनकी उम्र 13 साल थी.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव खेला है. कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को राजनीति के मैदान में उतार दिया है. प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है, इसके साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है. बता दें कि प्रियंका अशोक गहलोत की जगह लेंगी. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को दो हिस्सों में बांटा है, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश. प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है.

प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के औपचारिक एलान होने से कांग्रेस में जश्न का माहौल है. प्रियंका गांधी अब तक कांग्रेस के लिए पर्दे पे पीछे से रणनीति तैयार करती रहीं हैं. प्रियंका हमेशा अपनी निजी जिंदगी में सादगी को पसंद करती आईं हैं. उनका व्यक्तिगत जीवन भी काफी दिलचस्प रहा है. प्रियंका गाधी ने 'आउटलुक' को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर की थी. आइए जानते हैं उस इंटरव्यू में उन्होंने किन दिलचस्प बातों के बारे में बताया था.

इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्होंने एक बार अपने पति, रॉबर्ट वाड्रा को "एक अच्छा आदमी" बताया था. इससे उनका क्या मतलब था? इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा,''वह सबसे साफ दिलवाले लोगों में से एक हैं जिनसे मैं कभी मिली हूं. वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने में खुश रहते हैं. वो मानते हैं कि वह वास्तव में केवल 12 साल से इस जीवन (हाइ प्रोफाइल राजनीतिक परिवार) का हिस्सा हैं और जिस तरह से वह इस बात को हैंडल करते हैं वह शानदार है.''

प्रियंका गांधी ने पति रॉबर्ट वाड्रा से पहली मुलाकात के बारे में कहा,'' वास्तव में मैं उन्हें बहुत लंबे समय से जानती हूं. लगभग 18 साल से. मैं पहली बार जब उनसे मिली थी तब मैं 13 साल की थी. उन्होंने मुझे कभी अलग महसूस नहीं होने दिया और उनका यही व्यवहार मुझे वो पसंद आया.''

जब 13 साल की उम्र में प्रियंका गांधी मिलीं अपने प्यार रॉबर्ट वाड्रा से, जानिए दिलचस्प बातें क्या उनके बच्चों को यह एहसास है कि उनका जीवन अन्य बच्चों से अलग है? इस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा,''मुझे लगता है कि मेरे बच्चों को यह पता है कि उनका परिवार दूसरे परिवारों से अलग है लेकिन वे साथ ही यह भी सोचते हैं कि वह दूसरों की तरह ही हैं. जैसा की है भी. मुझे लगता हैं उनका परिवार अलग है ऐसा उन्हें इसलिए लगता है क्योंकि हर वक्त उनके आस-पास सुरक्षा गार्ड मौजूद होते हैं. साथ ही उनको हर कोई इस बारे में बताता है. एक बार मेरी बेटी स्कूल से आई और कहा कि कोई उन्हें कह रहा था कि उसकी नानी प्रधानमंत्री है. फिर मुझे समझना पड़ा कि नहीं ऐसा नहीं है''

सोनिया गांधी की कौन सी बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है ? इसका जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,'' मेरी मां वास्तव में जो हैं वही रहती हैं. यह सबसे अच्छी बात लगती है मुझे.वह एक बेहतरीन मां है और मैने पेरेंटिंग के बारे में जो कुछ भी सीखा है वह मेरे माता-पिता से सीखा है. वह हमेशा हमारे साथ हैं.''

प्रियंका ने इस इंटरव्यू में अपने निजी लगाव के बारे में बताते हुए कहा,''मुझे पढ़ना पसंद है, मुझे पढ़ाई करना, अपने बच्चों की देखभाल करना और एक सामान्य व्यक्ति बनने के लिए अकेला छोड़ा जाना पसंद है. मुझे अपना साधारण जीवन पसंद है. मैं हर दिन सुबह उठती हूं, अपने बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करती हूं. इन दिनों मैं बौद्ध अध्ययन में अपने एमए की पढ़ाई पूरी कर रही हूं, इसलिए मैं पढ़ाई भी करती हूं.'' उन्होंने आगे बताया,'' कभी-कभी मैं बच्चों के लिए खाने में कुछ अच्छा बना देती हूं. जब वे घर आते हैं तो खाने के लिए कुछ अच्छा होता. मैं उनको होमवर्क करने में मदद करती हूं, हम आराम करते हैं. यही मेरा दिनचर्या है.'' प्रियंका गांधी ने कहा कि वह कोशिश करती हैं कि रोज 1 घंटा योग करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget