एक्सप्लोरर

कांग्रेस का सरकार से सवाल, 'पाकिस्तान को 56 इंच का सीना कब दिखाएंगे पीएम मोदी'

नई दिल्ली: कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में LoC के पास पाकिस्तान द्वारा दो जवानों की हत्या और उनके सिर काटने की घटना के बाद सरकार से कहा कि वह अपनी नींद से जागे. कांग्रेस ने साथ ही प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए नीति बनाते समय विपक्ष को भरोसे में लें.

पाकिस्तान को 56 इंच का सीना कब दिखाएंगे पीएम मोदी: कांग्रेस

कांग्रेस ने पाकिस्तान या आतंकवाद से निपटने के लिए नीति या दिशा की कमी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह पाकिस्तान को अपनी 56 इंच का सीना कब दिखाएंगे.

J&K: कुलगाम में कैश वैन पर हमला करने वाले आतंकियों का कोई सुराग नहीं, हिजबुल ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी ने की हमले की निंदा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हत्या की कड़ी निंदा की और इसे बबर्र और शर्मनाक कृत्य बताया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार को टिप्पणी से आगे बढ़ना चाहिए और पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना चाहिए.’’

ऐसा कायराना हलमा पाकिस्तान के हित में नहीं: आनंद शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि ऐसे कायराना हमले किसी भी समय समाज में अस्वीकार्य हैं और पाकिस्तान के खुद के हित और सुरक्षा के हित में नहीं हैं. उन्होंने सितंबर 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश में आतंकवादी हमलों की घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर उसकी कश्मीर नीति को लेकर हमला किया.

2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में 200 सैनिक शहीद हुए: सुरजेवाला

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मई 2014 के बाद से जम्मू कश्मीर में 200 सैनिक शहीद हुए हैं. उन्होंने सवाल किया कि यह सरकार क्या कर रही है और यह घटना ‘‘देश में एक विश्वसनीय राजनीतिक नेतृत्व की कमी’’ और इस संबंध में एक नीति या दिशा की कमी दिखाती है. उन्होंने कहा कि इस तरह का हमला राजनीतिक नेतृत्व की कमी और राष्ट्रीय सुरक्षा की चूक को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि पूरा देश यह जानना चाहता है कि हम पाकिस्तान को 56 इंच का सीना कब दिखाएंगे. हम उनको करारा जवाब कब देंगे. पूरा देश जवाब मांग रहा है कि बीजेपी सरकार कब जागेगी.

पीएम को विपक्ष के साथ करनी चाहिए बैठक

आनंद शर्मा ने मोदी से कहा कि वह अपनी चुप्पी तोड़ें और विपक्ष को इस मुद्दे पर और आतंरिक सुरक्षा पर विश्वास में लेकर कश्मीर पर एक नीति घोषित करें ताकि सीमापार से प्रायोजित आतंकवादी घटनाओं पर रोक लग सके. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का दायित्व बनता है कि प्रमुख विपक्षी दलों के नेतृत्व को विश्वास में लें. प्रधानमंत्री को विपक्षी नेताओं के साथ बैठक करके उस नीति पर चर्चा करनी चाहिए जो कश्मीर में जो हो रहा है उसे नियंत्रित करने के लिए उनके दिमाग में है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget