एक्सप्लोरर

Covid Vaccine: 'राहुल गांधी की परेशानी क्या है?' डॉ हर्षवर्धन ने वैक्सीन पर ट्वीट को लेकर किया पलटवार

सरकार ने कहा- राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं और अगले तीन दिनों में उन्हें 94,66,420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी को लेकर लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच उन्होंने ट्वीट किया है कि 'जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं #WhereAreVaccines.’ राहुल के इस ट्वीट पर अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पलटवार करते हुए पूछा है कि राहुल गांधी की परेशानी क्या है.

डॉ हर्षवर्धन ने क्या ट्वीट किया?

डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘’कल ही मैंने जुलाई महीने के लिए टीके की उपलब्धता पर तथ्य रखे. राहुल गांधी जी की समस्या क्या है? क्या वह नहीं पढ़ते हैं? क्या वह नहीं समझते? अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है. कांग्रेस को नेतृत्व में बदलाव के बारे में सोचना चाहिए.’’

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया है. रिजिजू ने कहा है, "व्यापक वैक्सीन अभियान को बदनाम करने के लिए इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों को देखकर बहुत दुख हुआ. भारत सरकार की तरफ से 75 फीसदी टीके मुफ्त में उपलब्ध कराने के बाद  टीकाकरण की गति तेज हुई और जून में 11.50 करोड़ खुराकें दी गईं. कृपया इस घातक महामारी के बीच राजनीति न करें.’’

इससे पहले राहुल गांधी ने 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा खा, ‘’काम की बात सिर्फ़ एक. वैक्सीन की कमी ख़त्म करो! बाक़ी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं.’’ वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘’बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!’’

देश में टीकों की क्या स्थिति है?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं और अगले तीन दिनों में उन्हें 94,66,420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी. मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार (मुफ्त तरीके से) और राज्यों की सीधी खरीद की श्रेणी से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 32.92 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की गई है. इनमें बर्बाद हुई 31,67,50,891 खुराकें भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 853 लोगों की मौत

RTI से खुलासा: पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर टैक्स से केंद्र सरकार को हुई बंपर कमाई, साढ़े 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget