एक्सप्लोरर

पेटेंट कानून क्या है? इसकी वजह से दुनिया में वैक्सीन उत्पादन पर क्या असर पड़ रहा था? जानिए

What Is Patent Law: पेटेंट कानून के कारण वैक्सीन उत्पादन पर असर पड़ रहा है. डिमांड के अनुसार वैक्सीन की सप्लाई नहीं हो पा रही है. आइए जानते हैं क्या है पेटेंट कानून. 


वैश्विक संकट कोरोना महामारी से छुटकारा पाने के लिए दुनिया बेचैन है. अब तक कोरोना का कोई भी कारगर इलाज सामने नहीं आया है. इसलिए वैक्सीन ही इस महामारी से तत्काल बचने का एकमात्र तरीका है. लेकिन दुनिया को जितनी वैक्सीन की जरूरत है, उस हिसाब से वैक्सीन का उत्पादन हो नहीं पा रहा है. इसका सीधा कारण है कि वैक्सीन बनाने की तकनीक हर देशों को नहीं है. इसके अलावा जिन कंपनियों के पास यह तकनीकी है, वह इस प्रोडक्ट का पेटेंट करा लेती है जिससे कोई भी अन्य कंपनियां वैसी वैक्सीन नहीं बना सकती. चूंकि जिन कंपनियों ने इसका पेटेंट हासिल कर लिया, उनके पास जरूरत के हिसाब से उत्पादन की क्षमता नहीं है. यही कारण है कि डिमांड के मुकाबले सप्लाई बहुत कम है और दुनिया भर में वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार कम है.

क्या है पेटेंट कानून
दरअसल पेटेंट एक अंतरराष्ट्रीय कानून है. इस कानून के तहत अगर कोई कंपनी सबसे पहले कोई यूनिक प्रोडक्ट बनाती है और वह चाहती है कि इस प्रोडक्ट की तकनीक अन्य किसी कंपनी के पास नहीं हो, तो वह WTO में इसके पेटेंट के लिए आवेदन करती है.

WTO की जांच में यदि यह साबित हो जाता है कि प्रोडक्ट इससे पहले कहीं नहीं बना और इसकी तकनीकी यूनिक है तो उस कंपनी को पेटेंट का अधिकार दे देता है. इसका सीधा मतलब यह हुआ है कि अभी सिर्फ वो ही कंपनियां वैक्सीन बना सकती हैं, जो लंबे वक्त से इस तरह की वैक्सीन या दवाई बनाती आ रही हैं,

इनके अलावा  कोई और कंपनी इसमें हाथ आजमा नहीं सकती हैं. यही कारण है कि दुनिया में इस वक्त चिन्हित कंपनियों के हाथ में ही वैक्सीन का प्रोडक्शन है. लेकिन अगर ये हट जाता है तो कोई भी फार्मा कंपनी वैक्सीन का निर्माण कर सकती हैं, सिर्फ उन्हें वैक्सीन के फॉर्मूले और जरूरी टेक्नोलॉजी, पावर की जरूरत होगी.   

भारत की पेटेंट फ्री मांग का अमेरिका ने किया समर्थन
कोरोना महामारी को देखते हुए भारत ने हाल ही में पेटेंट जैसे मुश्किल कानून को खत्म करने की मांग की थी ताकि वैक्सीन को कई कंपनियां बना सके और हर किसी को जल्द से जल्द वैक्सीन लग सके. अमेरिका ने भारत के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. अगर WTO में यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो दुनिया भर में वैक्सीन बनाना आसान हो जाएगा. बड़ी कंपनियां छोटी-छोटी कंपनियों को वैक्सीन बनाने की तकनीक देकर तेजी से वैक्सीन बना सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget