एक्सप्लोरर

क्या है कोयला तस्करी घोटाला जिसकी आंच अभिषेक बनर्जी के घर तक पहुंची?

रविवार को सीबीआई ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को समन जारी किया. सीबीआई ने जो नोटिस दिया उसके मुताबिक, वो आज तीन बजे ही रुजिरा बनर्जी से पूछताछ करना चाहती थी लेकिन अभिषेक बनर्जी के घर पर कोई मौजूद नहीं था.

कोलकाता: कोयला घोटाला मामले में सीबीआई ने टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को समन जारी किया. इस मामले में सीबीआई पहले से ही अभिषेक बनर्जी के कई करीबियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है.

31 दिसंबर 2020 को कोलकाता में तृणमूल यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री विनय मिश्रा के खिलाफ पशु तस्करी और अवैध कोयला खनन के मामले में तलाशी अभियान चलाया गया था. विनय मिश्रा के खिलाफ जांच एजेंसी ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था.

विनय मिश्रा को अभिषेक बनर्जी के करीबी के तौर पर जाना जाता है. सीबीआई ने इसके अलावा अनूप मांझी उर्फ लाल समेत और भी कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी. 6 नवंबर 2020 को सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा तस्करी रैकेट पकड़ा था. इसमें बंगाल के रहने वाले कथित सरगना इनामुल हक को गिरफ्तार किया गया था.

अवैध रूप से खनन किए गए कोयले को बाजार में बेचा जाता था. अवैध कीमत वाले कोयले की कीमत करोड़ों में आंकी गई. पश्चिम बंगाल में एक रैकेट द्वारा कई सालों तक ब्लैक मार्केट में कोयला बेचा गया.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में इस घोटाले को राजनीतिक रंग दिया जाना लाजमी है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सीबीआई और भी कई बड़े नामों पर शिकंजा कस सकती है. अभिषेक बनर्जी की पत्नी को समन पर टीएमसी की तरफ से जवाब आया. इसमें कहा गया है कि बीजेपी बेचैन है, इसलिए ये तो होना ही था. बीजेपी के सभी साथी अलग हो रहे है, इसलिए उन्हें सीबीआई और ईडी का ही सहारा है. बयान में टीएमसी ने कहा है कि चुनाव में जनता जवाब देगी, हम डरने वाले नहीं हैं.

वहीं अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा, "आज दोपहर दो बजे, सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम एक नोटिस तामील किया. हमें देश के कानून पर पूरा भरोसा है. हालांकि, यदि वे सोचते हैं कि वे हमें डराने के लिए इन हथकंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं तो वे गलत हैं. हम वे लोग नहीं हैं, जो झुक जाएं."

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- हमारी रीढ़ को तोड़ना आसान नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget