एक्सप्लोरर

जानें- क्या हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप Howdy Modi के मंच पर पहुंचे

ट्रंप ने कहा कि ह्यूस्टन मजबूत हो कर उभरेगा. मैं एक अमेरिकी होने के नाते यहां आकर गर्व महसूस कर रहा हूं. मैं आप सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं. मैं बताना चाहता हूं कि अमेरिकी प्रशासन आपके साथ खड़ा है.

ह्यूस्टन (अमेरिका): Howdy Modi कार्यक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधित किया. जैसे ही ट्रंप पहुंचे वहां पहले से मौजूद पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी ने भारतीय परिधानों में सजी लड़कियों से मिलवाया. ये लड़कियां भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के परिधानों में सजी हुई थीं. पीएम मोदी ने इन परिधानों और क्षेत्रों के बारे में ट्रंप को विस्तार से बताया.

भारतीय परिधानों और क्षेत्रों के बारे में बताने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया. आत्मविश्वास से भरे पीएम मोदी ने कार्यक्रम के मंच से ट्रंप के लिए एक तरह से चुनावी प्रचार भी किया.

पीएम मोदी ने ट्रंप के लिए किया प्रचार

माना जा रहा है कि अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव है. उससे पहले पीएम मोदी ने कार्यक्रम के मंच से नारा लगाया, 'अबकी बार ट्रंप सरकार'. मोदी के इस नारे के बाद स्टेडियम तालियों से गूंज उठा.

अमेरिकी और भारतीय शहरों के बीच नाम से नाता जोड़ते हुए पीएम ने साफ कर दिया कि अमेरिकी लोगों का भारत में दिल खोलकर स्वागत है. वहीं ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी की नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है.

ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

कार्यक्रम के मंच से पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, ''पीएम मोदी की नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है. पीएम मोदी के सुधार कार्यक्रम से भारत काफी ऊपर उठ रहा है. भारत में तीन करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं.''

ट्रंप ने कहा, ''दोनों देशों में बेरोजगारी की दर कम हुई है. दोनों देशों में करीब 33 प्रतिशत तक बेरोजगारी कम हुई है. भारत के लोगों ने शानदार तरीके से मोदी को जिताया. मैं और मोदी भविष्य के सपनों का जश्न मनाने के लिए यहां पहुंचे हैं.''

ट्रंप ने कहा कि ह्यूस्टन मजबूत हो कर उभरेगा. मैं यहां आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं एक अमेरिकी होने के नाते यहां आकर गर्व महसूस कर रहा हूं. मैं आप सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं. मैं बताना चाहता हूं कि अमेरिकी प्रशासन आपके साथ खड़ा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने Howdy Modi कार्यक्रम में कहा- मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget