एक्सप्लोरर

Aryan Khan केस से हटाए जाने पर क्या बोले Sameer Wankhede? पढ़ें पहली प्रतिक्रिया

Sameer Wankhede News: आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े नहीं करेंगे. इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दिल्ली एनसीबी को सौंपी गई है.

Sameer Wankhede News: आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े नहीं करेंगे. इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दिल्ली एनसीबी को सौंपी गई है. आर्यन खान ड्रग्स केस के साथ 5 अन्य मामलों की जांच दिल्ली एनसीबी की टीम करेगी. इसकी जानकारी एनसीबी के साउथ-वेस्टर्न रीजन के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने दी. उन्होंने बताया कि हमारे जोन के आर्यन खान सहित कुल 6 केसों की जांच अब दिल्ली की टीम करेगी. इसे लेकर समीर वानखेड़े की पहली प्रतिक्रिया आई है. 

समीर वानखेड़े ने कहा, "मुझे जांच से नहीं हटाया गया है. अदालत में मेरी रिट याचिका थी कि मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए. आर्यन खान और समीर खान मामले की जांच दिल्ली एनसीबी की एसआईटी कर रही है. यह दिल्ली और मुंबई की एनसीबी टीमों के बीच को-ऑर्डिनेशन है." बता दें कि समीर खान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद हैं, जिनके केस की जांच भी समीर वानखेड़े कर रहे थे. आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने वानखेड़े पर वसूली सहित कई आरोप लगाए थे.

समीर वानखेड़े को केसों से हटाए जाने को लेकर नसीपी नेता नवाब मलिक ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, "समीर वानखेड़े से आर्यन खान केस के साथ पांच और केस वापस ले लिए गए हैं. ऐसे 26 केस हैं, जिनकी जांच की जरुरत है. यह तो बस शुरुआत है... इस सिस्टम को साफ करने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरुरत है और हम यह करेंगे."

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत अन्य को एनसीबी ने 2 अक्टूबर की रात हिरासत में लिया था और अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था. बाद में इस मामले को लेकर नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े  पर कई तरह के आरोपों के साथ वसूली के भी आरोप लगाए हैं. इसे लेकर एनसीबी की विजिलेंस टीम जांच भी कर रही है. 

Bihar liquor Deaths: बिहार में जहरीली शराब ने ली 31 की जान, तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना, जानें मुख्यमंत्री का क्या है दावा


तस्वीरों में देखें पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का हर लम्हा, चार साल में पांचवीं बार पहुंचे पीएम ने कही यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget