एक्सप्लोरर

BSF personnel Rape Accused: भारत-बांग्लादेश सीमा चौकी के पास महिला से रेप, BSF के दो जवान गिरफ्तार

BSF personnel Rape Accused: भारत-बांग्लादेश सीमा चौकी के पास एक महिला से रेप के आरोप में बीएसएफ के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को आज जिला अदालत में पेश किया जाना है.

BSF personnel Rape Accused: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामले में बीएसएफ (BSF) के दो जवानों पर एक महिला का रेप करने का आरोप लगा है. घटना राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बगदा की है. पुलिस के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा (India-Bangladesh Border) चौकी से बीएसएफ के दो जवानों को एक महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, एसपी चेरो और एक कांस्टेबल अतलाफ हुसैन शामिल हैं. ये दोनों बीएसएफ की 68वीं बटालियन से जुड़े थे और वर्तमान में बगदा के बजीतपुर इलाके में तैनात थे. दोनों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा.

बीएसएफ ने बयान जारी कर कहा है कि महिला एक एजेंट की मदद से सीमा पार कर रही थी तभी बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोका था उसी दौरान घटना घटी. बीएसएफ के दोनों जवानों को निलंबित कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

खेत में ले जाकर युवती के साथ रेप का आरोप
बनगांव जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण हलदार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर रात जितपुर सीमा पर कंटीले बाड़ के पास एक स्थान पर रेप की घटना हुई. हलदर ने कहा,"दोनों आरोपियों ने 23 वर्षीय पीड़िता को देखा. इसके बाद, आरोपी बीएसएफ के जवान उसे पास के एक लौकी की खेती के खेत में ले गए जहां उसके साथ बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ दिया." उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद शुक्रवार देर रात बीएसएफ के दोनों आरोपित जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पीड़िता सीमा के पास क्यों गई थी?
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पीड़िता जितपुर के पास सीमा के पास क्यों गई थी. पुलिस सूत्रों ने कहा कि पूरी संभावना है कि वह सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी तभी बीएसएफ के दो जवानों ने उसे देखा होगा. बीएसएफ के पूर्वी कमान के कार्यालय को भी इस घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है, जिसने इस मामले में जिला पुलिस अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

सीमा पर तैनात जवानों पर झूठे रेप के आरोप लगते रहते हैं- दिलीप घोष

इस बीच, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के लोकसभा सदस्य दिलीप घोष ने मामले को राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया है. उन्होंने गिरफ्तार किए गए दोनों बीएसएफ कर्मियों के खिलाफ बलात्कार के आरोप की प्रामाणिकता पर संदेह व्यक्त किया है. घोष ने कहा, "अगर सच है, तो यह बेहद शर्म की बात है. लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर की सीमा पर तैनात सेना के जवानों पर बलात्कार के झूठे आरोप लगाए जाते हैं रहे हैं."

ये भी पढ़ें:-

रिमोट कंट्रोल मॉडल, सीनियर्स का अपमान... गुलाम नबी आजाद के आखिरी खत में राहुल गांधी असली विलेन

Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफे पर जानें क्या है BJP का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
CJP Protest LIVE: CJP के संसद मार्च में हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, अभिजीत दीपके ने पूछा- इतनी बर्बरता क्यों?
LIVE: संसद मार्च में हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, दीपके ने पूछा- इतनी बर्बरता क्यों?
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget