एक्सप्लोरर

West Bengal: नदिया में नाबालिग से रेप के आरोप पर TMC नेता का बेटा गिरफ्तार, विरोध में बीजेपी ने बुलाया बंद

पश्चिम बंगाल में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार मामले में टीएमसी पंचायत नेता के बेटे को गिरफ्तार किया गया है.

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार मामले में टीएमसी पंचायत नेता के बेटे को गिरफ्तार किया गया है. मामला नदिया जिले के हंशखाली ब्लॉक का है जहां 4 अप्रैल की रात घटना घटी और अगले दिन नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि, घटना के 3-4 दिन बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी आरोपी को जानती थी. वो उसके जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गई थी. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म से पहले बच्ची को शराब पिलाई थी.

टीएमसी पंचायत नेता का बेटा गिरफ्तार

वहीं, मृतका के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ब्रज गोपाल गयाली को गिरफ्तार कर लिया है. ब्रज गोपाल गयाली के पिता समरेंद्र गायली टीएमसी नियंत्रित पंचायत के सदस्य हैं. पुलिस ने आज सोहेल गोयाली को राणाघाट महकमा अदालत में पेश किया. जहां आरोपी युवक ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

मामले के सामने आने के बाद, बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है कि यह सवाल किसी दल का नहीं बल्कि महिलाओं की सुरक्षा का है. उन्होंने कहा, "बीजेपी का कोई सदस्य हो, तृणमूल का हो या कांग्रेस... सवाल ये है कि हमारी मां-बहनें कितनी सुरक्षित हैं? उन्होंने कहा, आज जहां एक महिला मुख्यमंत्री है उसी प्रदेश की महिलाएं ये कहती हैं कि इस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं.

मृतका के परिवार को डराया-धमकाया गया- बीजेपी कार्यकर्ता

उन्होंने कहा, "महिलाओं को क्या सुरक्षा नहीं मिलेगी? क्या महिलाएं रास्ते पर चल भी नहीं सकतीं? महिलाएं क्या किसी परिजन के घर भी आ-जा नहीं सकतीं? आज जिस तरह एक एक घर में जो घटना हुई वो निंदनीय है. बच्ची की इतनी बुरी हालत कर दी कि उसकी मौत हो गई." उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि अगर उसका इलाज समय पर हो जाता तो वो शायद बच जाती." उन्होंने आगे कहा, "इन लोगों के पास इतना पैसा है कि इन्होंने पहले बच्ची का रेप किया और जब उसकी मौत हो गई तो उसके परिवार को डराया-धमकाया.

बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है, "मृतका के परिवार को इन्होंने धमकाया कि अगर इन्होंने पुलिस के सामने मूंह खोला तो वो उनका घर जला देंगे. जिसके चलते पीड़िता के परिवार ने 3-4 दिन बाद पुलिस को खबर दी." बता दें, घटना के विरोध में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 12 घंटे का बंद बुलाया है. आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हंशखली ब्लॉक में बंद बुलाया है.

टीएमसी ने कहा- फंसाया जा रहा

वहीं, इस सब के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इसे फंसाने की साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा, कानून अपना काम करेगा. जब तक जांच जारी है तब तक आरोपी तय नहीं होता.

यह भी पढ़ें.

BharatPe: अश्नीर के विवादों के बीच कंपनी ने दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ, जानें कब तक आएगा भारत पे का IPO?

Gratuity: जानिए क्या है ग्रेच्युटी, किन कर्मचारियों को मिलता है इसका फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget