एक्सप्लोरर

BharatPe: अश्नीर के विवादों के बीच कंपनी ने दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ, जानें कब तक आएगा भारत पे का IPO?

BharatPe Record Sale: वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी भारतपे ने अपने सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर से जुड़े विवादों को पीछे छोड़ते हुए 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है.

BharatPe Record Sale: वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी (Fintech Company) भारतपे ने अपने सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर से जुड़े विवादों को पीछे छोड़ते हुए 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है. भारतपे (BharatPe) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुहैल समीर ने कहा है कि कंपनी अब लागत को निकालने की ओर अग्रसर है.

जल्द ही बाजार में होगी लिस्टिंग
समीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी को अगले 18 से 24 माह में शेयर बाजारों में लिस्टिंग कराने की तैयारी है. उन्होंने कहा कि ग्रोवर ने कंपनी के साथ पैसे की जो धोखाधड़ी की है उसके बारे में निदेशक मंडल आगे की चीजें तय करेगा. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता कंपनी के कर्मचारी हैं, जिससे वे स्थिर तरीके से कामकाज कर सकें.

कारोबार को बढ़ाएंगे आगे
समीर ने कहा, ‘‘हमारे लिए दूसरी प्राथमिकता कारोबार के मोर्चे पर आगे बढ़ने की है. कारोबार ही मेरे लिए और मेरी टीमों के लिए जरूरी है. हम इसपर दोगुना ध्यान दे रहे हैं. इसके नतीजे भी अच्छे मिल रहे हैं.’

20 फीसदी बढ़ा कारोबार
आपको बता दें जनवरी-मार्च की तिमाही में सभी मानकों मसलन लेनदेन, टीपीवी, लोन और राजस्व के मोर्चे पर हमारा कारोबार 20 फीसदी बढ़ा है. ‘‘हम यह तब हासिल कर पाए हैं जबकि कोविड-19 की वजह से दिल्ली और कई शहरों में अंकुश लागू थे.’’

225 शहरों में कंपनी दे रही अपनी सुविधाएं
भारतपे दुकानदारों को क्यूआर कोड के जरिये डिजिटल भुगतान की सुविधा देती है. अब कंपनी की मौजूदगी 225 शहरों में है. कंपनी के मंच से अब 80 लाख से अधिक दुकानदार (मर्चेट) जुड़े हैं. 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में इनकी संख्या 50 लाख थी.

TPV ढाई गुना बढ़ा
उन्होंने कहा कि कंपनी के मंच पर लेनदेन मूल्य (TPV) सालाना आधार पर ढाई गुना बढ़कर 16 अरब डॉलर हो गया है. इसी तरह बिक्री केंद्र (POS) कारोबार भी दोगुना हो गया है. मार्च तक हमारे मंच पर चार अरब लेनदेन हुए हैं.

दुकानदारों की संख्या बढ़कर हुई 3 लाख
उन्होंने कहा कि हमारे मंच से कर्ज लेने वाले दुकानदारों की संख्या बढ़कर तीन लाख हो गई है जो एक साल पहले 1.6 लाख थी. समीर ने कहा, ‘‘हमने पिछले वित्त वर्ष में 65 करोड़ डॉलर का लोन देने में मदद की.’’ 

300 शहरों में विस्तार करने का है प्लान
उन्होंने बताया कि कंपनी का अभी ‘खरीदो-बाद में भुगतान करो’ (Buy Now Pay Later) उत्पाद काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इसे करीब पांच माह पहले पेश किया गया था. इसपर हर महीने 10 लाख लेनदेन हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी चालू वित्त वर्ष के अंत तक 300 शहरों में विस्तार करने की तैयारी है.

24 महीनों में आईपीओ लाने का है प्लान
समीर ने कहा कि कंपनी 18 से 24 माह में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है. उस समय तक हमारा टीपीवी 40 से 45 अरब डॉलर और राजस्व 50 करोड़ डॉलर पर पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ‘मर्चेंट’ कारोबार 12 से 15 माह में मुनाफे की स्थिति में आ जाएगा.’’

यह भी पढ़ें: 
Cryptocurrency में लगाते हैं पैसा तो जान लें, केंद्र सरकार टैक्सेशन को लेकर बना रही बड़ा प्लान

Sensex की टॉप-10 कंपनियों का फिसला मार्केट कैप, TCS-Infosys को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget